
यदि आपको यह सूचना प्राप्त होती है कि इस Mac के संग्रहण को सेवा की आवश्यकता है, तो इसका अर्थ है कि सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) से संबंधित किसी एरर का पता चला है।
Mac के SSD में सेल्फ़-मॉनिटरिंग, ऐनालिसिस और रिपोर्टिंग टेक्नोलॉजी (S. M. A. R.T.) हार्डवेयर शामिल हैं। यह तकनीक फ़्लैश मेमोरी के उन ब्लॉक का पता लगाती है जो ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। समस्या को डिस्क यूटिलिटी या किसी अन्य तृतीय-पक्ष ऐप का उपयोग करके ठीक नहीं किया जा सकता।
Time Machine का उपयोग करके SSD पर अधिकतम डेटा का बैकअप लें।
सेवा के लिए Apple या Apple अधिकृत सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें। अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा या अप्रामाणिक Apple पार्ट का उपयोग करके की गई मरम्मत से डिवाइस की सुरक्षा और कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।