हिन्दी
APPLE INC.
macOS Tahoe 26 के लिए सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध
Apple ब्रांडेड सिस्टम पर उपयोग करने के लिए
कृपया APPLE सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने से पहले इस सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध (“लाइसेंस”) को ध्यान से पढ़ें। APPLE सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके आप इस लाइसेंस की शर्तों को स्वीकार करने की सहमति देते हैं। यदि आप इस लाइसेंस की शर्तों से सहमत नहीं हैं तो APPLE सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल न करें और/या उसका उपयोग न करें और यदि शर्तों के विकल्प “सहमत” या “असहमत” दिए गए हों तो, “असहमत” पर क्लिक करें। यदि आपको किसी APPLE हार्डवेयर की खरीदारी के साथ APPLE सॉफ़्टवेयर मिला है और यदि आप इस लाइसेंस की शर्तों से सहमत नहीं हैं तो आप APPLE की वापसी नीति के तहत वापसी अवधि के अंदर धन वापसी के लिए संपूर्ण APPLE हार्डवेयर/ सॉफ़्टवेयर पैकेज को APPLE STORE या उस प्राधिकृत वितरक के पास वापस दे सकते हैं जहाँ से आपने इसे लिया था। यह वापसी नीति https://www.apple.com/in/legal/sales-support/ पर देखी जा सकती है। रिफ़ंड पाने के लिए आपको पूरा हार्डवेयर/सॉफ़्टवेयर पैकेज वापस करना होगा।
इस लाइसेंस में क्षेत्राधिकार संबंधी अनुपूरक शामिल है जो कुछ देशों या क्षेत्रों पर लागू होता है। क्षेत्राधिकार अनुपूरक की शर्तें इस लाइसेंस के अंत में उपलब्ध की जाती हैं। इस लाइसेंस में क्षेत्राधिकार अनुपूरक और अन्य शर्तों के बीच किसी भी असंगति की स्थिति में, क्षेत्राधिकार अनुपूरक को प्राथमिकता दी जाएगी।
महत्वपूर्ण नोट: इस सॉफ़्टवेयर को सामग्री का पुनः उत्पादन करने, संशोधित करने, प्रकाशित करने या वितरित करने के लिए तब तक उपयोग किया जा सकता है जब तक कॉपीराइट न की गई सामग्री, ऐसी सामग्री जिसका कॉपीराइट आपके पास हो या ऐसी सामग्री जिसके पुनः उत्पादन, संशोधन, प्रकाशन या वितरण के लिए आप प्राधिकृत हों या आपको कानूनी रूप से इसकी अनुमति हो, को केवल पुनः उत्पादित करने, संशोधित करने, प्रकाशित करने और वितरित करने का लाइसेंस आपके पास है। यदि आप किसी सामग्री को कॉपी करने, संशोधित करने, प्रकाशित करने या वितरित करने के अपने अधिकार के बारे में अनिश्चित हैं, तो आपको अपने कानूनी सलाहकार से संपर्क करना चाहिए।
1. सामान्य.
क. Apple सॉफ़्टवेयर (जिसमें बूट ROM कोड शामिल है), कोई भी तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर, प्रलेखन, इंटरफ़ेस, कंटेंट, फ़ॉन्ट और इस लाइसेंस के साथ आने वाला कोई भी डेटा ("मूल Apple सॉफ़्टवेयर"), जिसे आपके Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर या समर्थित पेरिफ़ेरल डिवाइस के लिए Apple द्वारा प्रदान किए गए फ़ीचर संवर्द्धन, सॉफ़्टवेयर अपडेट, सुरक्षा प्रतिक्रिया, सिस्टम फ़ाइलें या सिस्टम रीस्टोर सॉफ़्टवेयर ("Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तन") द्वारा अपडेट या प्रतिस्थापित किया जा सकता है, चाहे यह Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर, आंतरिक स्टोरेज पर, हटाने योग्य मीडिया पर, डिस्क पर, रीड ओनली मेमोरी या किसी अन्य मीडिया अथवा किसी अन्य रूप (मूल Apple सॉफ़्टवेयर और Apple सॉफ़्टवेयर अपडेट को सामूहिक रूप से “Apple सॉफ़्टवेयर” कहा गया है) में पहले से इंस्टॉल हो, को लाइसेंस Apple Inc. (“Apple”) द्वारा आपको केवल इस लाइसेंस की शर्तों के अधीन उपयोग के लिए दिया गया है तथा इसे बेचा नहीं गया है। Apple और/या Apple के लाइसेंसकर्ता, Apple सॉफ़्टवेयर का स्वामित्व अपने पास रखते हैं और उन सभी अधिकारों को अपने पास सुरक्षित रखते हैं जिन्हें स्पष्ट रूप से आपको प्रदान नहीं किया गया है। आप सहमति देते हैं कि इस लाइसेंस की शर्तें किसी भी Apple-ब्रांडेड ऐप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर प्रोडक्ट पर लागू होंगी जो हो सकता है कि आपके Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर पहले से इंस्टॉल हो, यदि ऐसा प्रोडक्ट एक अलग लाइसेंस के साथ नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में आप यह भी सहमति देते हैं कि उस लाइसेंस की शर्तें आपके उस प्रोडक्ट का उपयोग नियंत्रित करेंगी।
ख. Apple अपने विवेकाधिकार से भावी Apple सॉफ़्टवेयर बदलाव उपलब्ध करा सकता है। Apple सॉफ़्टवेयर के बदलावों में, यदि कोई हो, यह आवश्यक नहीं कि सभी मौजूदा सॉफ़्टवेयर फ़ीचर या नए फ़ीचर शामिल हों, जिन्हें Apple नए या दूसरे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर मॉडल के लिए रिलीज़ करता है। इस लाइसेंस की शर्तें Apple द्वारा उपलब्ध कराए गए किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर बदलाव को नियंत्रित करेंगी, जब तक कि ऐसे Apple सॉफ़्टवेयर बदलाव एक अलग लाइसेंस के साथ नहीं आते हैं, जिस स्थिति में उस लाइसेंस की शर्तें लागू होंगी।
ग. Apple सॉफ़्टवेयर द्वारा प्रदर्शित या उसके माध्यम से एक्सेस की गई किसी भी सामग्री में शीर्षक और बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधित सामग्री स्वामी के हैं। ऐसा कंटेंट कॉपीराइट या अन्य बौद्धिक संपदा कानूनों और संधियों द्वारा संरक्षित हो सकता है, और ऐसा कंटेंट प्रदान करने वाले तृतीय पक्ष के उपयोग की शर्तों के अधीन हो सकता है। यहाँ बताई गई बातों के अलावा, यह लाइसेंस आपको इस प्रकार के कंटेंट का उपयोग करने का अधिकार नहीं देता है और न ही इस प्रकार का कंटेंट आपको निरंतर उपलब्ध कराए जाने की गारंटी देता है। आपको News या Maps के माध्यम से ऐक्सेस की गई किसी भी छवि को स्टैंड-अलोन फ़ाइल के रूप में पुनः प्रकाशन, पुनः स्थानांतरण या पुन: उत्पादन के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
2. अनुमत लाइसेंस के उपयोग और प्रतिबंध।
क. पहले से इंस्टॉल किया गया और एकल-कॉपी वाला Apple सॉफ़्टवेयर लाइसेंस। इस लाइसेंस के नियम और शर्तों के तहत, जब तक आप Mac App Store से, किसी ऑटोमैटिक डाउनलोड द्वारा या वॉल्यूम लाइसेंस, रखरखाव या Apple से अन्य लिखित अनुबंध के तहत Apple सॉफ़्टवेयर को प्राप्त नहीं करते तब तक आपको किसी एकल Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर कभी भी एक बार Apple सॉफ़्टवेयर की एक (1) कॉपी इंस्टॉल करने, उपयोग करने और रन करने के लिए सीमित, गैर विशिष्ट लाइसेंस दिया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपको Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर पहले से इंस्टॉल किया हुआ Apple सॉफ़्टवेयर प्राप्त है, तो आप पर ये एकल-कॉपी लाइसेंस शर्तें लागू होती हैं।
ख. Mac App Store लाइसेंस. यदि आप Apple सॉफ़्टवेयर के लिए Mac App Store से या ऑटोमैटिक डाउनलोड द्वारा लाइसेंस प्राप्त करते हैं, तो इस लाइसेंस के नियम और शर्तों के अनुसार तथा Apple Media Services के नियम और शर्तों (https://www.apple.com/in/legal/internet-services/itunes/in/terms.html) में निर्धारित सेवा व कंटेंट उपयोग नियमों (“उपयोग के नियम”) से प्राप्त अनुमति के अनुसार, आपको सीमित, गैर हस्तांतरणीय, गैर विशिष्ट लाइसेंस प्रदान किया जाता है:
(i) आपके स्वामित्व या नियंत्रण वाले macOS Sequoia, macOS Sonoma, macOS Ventura, macOS Monterey, macOS Big Sur या macOS Catalina (“Mac Computer”) को रन करने वाले प्रत्येक Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर सीधे Apple सॉफ़्टवेयर की एक (1) प्रति को व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए डाउनलोड, इंस्टॉल, उपयोग और रन करना;
(ii) यदि आपका कोई वाणिज्यिक उपक्रम या शैक्षणिक संस्थान है, तो Apple सॉफ़्टवेयर की एक (1) कॉपी को डाउनलोड, इंस्टॉल, उपयोग और रन करने के लिए या तो: (क) आपके स्वामित्व या नियंत्रण वाले हर उस Mac कंप्यूटर पर एक व्यक्ति द्वारा या (ख) किसी एक शेयर किए गए Mac Computer पर एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा उपयोग करें। उदाहरण के तौर पर एक अकेला कर्मचारी, कर्मचारी के डेस्कटॉप Mac Computer तथा लैपटॉप Mac Computer दोनो पर ही Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकता है या बहुत सारे छात्र, संसाधन केन्द्र या लाइब्रेरी में स्थित किसी Mac Computer पर Apple सॉफ़्टवेयर का क्रमिक रूप से उपयोग कर सकते हैं; और
(iii) वर्चुअल ऑपरेटिंग सिस्टम वातावरण के भीतर, Apple सॉफ़्टवेयर, या किसी पूर्व macOS या OS X ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ़्टवेयर या Apple सॉफ़्टवेयर के बाद के रिलीज़ की दो (2) अतिरिक्त प्रतियों या इंस्टेंसेस को इंस्टॉल, उपयोग और चलाने के लिए आपके स्वामित्व या नियंत्रण वाला प्रत्येक Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर, जो पहले से ही इन उद्देश्यों के लिए Apple सॉफ़्टवेयर चला रहा है: (क) सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट; (ख) सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट के दौरान टेस्टिंग; (ग) macOS Server का उपयोग; या (घ) निजी, गैर-वाणिज्यिक उपयोग।
सेक्शन 3 की स्पष्ट अनुमतियों को छोड़कर ऊपर दिए गए सेक्शन 2B(iii) में निर्धारित अनुमतियों के अनुसार सर्विस ब्यूरो, समय-साझाकरण, टर्मिनल-साझाकरण, रिले सेवा या इसी प्रकार की अन्य सेवाओं के संबंध में आपको Apple सॉफ़्टवेयर की वर्चुअल कॉपी या अन्य सिस्टम का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। इस अनुभाग 2ख की स्पष्ट अनुमतियों के अतिरिक्त आप Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग Apple द्वारा संचालित किसी भी सिस्टम सॉफ़्टवेयर को रन करने के लिए नहीं कर सकते, जिसमें Mac कंप्यूटर पर आभासी ऑपरेटिंग सिस्टम परिवेश वाले iOS, iPadOS, watchOS या tvOS शामिल हैं।
ग. वॉल्यूम या रखरखाव लाइसेंस। यदि आपने Apple सॉफ़्टवेयर को Apple के साथ वॉल्यूम या रखरखाव लाइसेंस प्रोग्राम के अंतर्गत प्राप्त किया है, तो आपके स्वामित्व वाले या आपके नियंत्रण वाले Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर Apple सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने, इंस्टॉल करने, उपयोग और रन करने के लिए प्रतियों की संख्या का निर्धारण आपके वॉल्यूम या रखरखाव लाइसेंस की शर्तों के आधार पर किया जाएगा। Apple द्वारा लिखित रूप में सहमति दिए गए के अलावा, इस लाइसेंस के अन्य सभी नियम और शर्तें वॉल्यूम या रखरखाव लाइसेंस के तहत प्राप्त Apple सॉफ़्टवेयर के आपके उपयोग पर लागू होंगी।
घ. सिस्टम संबंधी आवश्यकताएँ; Apple खाता। कृपया ध्यान रखें कि Apple सॉफ़्टवेयर Apple द्वारा निर्देशित विशिष्ट सिस्टम आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाले केवल Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर समर्थित है। इसके अलावा, Apple सॉफ़्टवेयर और कुछ सेवाओं के खास फ़ीचर का उपयोग करने के लिए और उन्हें ऐक्सेस करने के लिए (जैसा कि सेक्शन 6 में निर्धारित है) आपको एक विशिष्ट उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड संयोजन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता हो सकती है जिसे Apple खाता कहा जाता है।
ङ. फ़़ॉन्ट। इस लाइसेंस के नियम व शर्तों के अधीन, Apple सॉफ़्टवेयर को रन करने के दौरान कंटेंट को दिखाने और प्रिंट करने के लिए आप Apple सॉफ़्टवेयर के साथ मिले फ़ॉन्ट का उपयोग कर सकते हैं; हालाँकि, यदि संबंधित फ़ॉन्ट से जुड़े एम्बेडिंग प्रतिबंधों द्वारा अनुमति दी जाती है तो आप कंटेंट में केवल फ़ॉन्ट एम्बेड कर सकते हैं। यह एम्बेडिंग प्रतिबंध आपको फ़ॉन्ट बुक/प्रीव्यू/फ़ॉन्ट जानकारी दिखाएँ पैनल में मिल सकते हैं।
च. Voices; Live Captions. इस लाइसेंस के नियम व शर्तों के अधीन, आप ये कर सकते हैं: (i) (1) Apple सॉफ़्टवेयर चलाते समय और (2) अपने व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु अपने खुद के मूल कंटेंट और प्रोजेक्ट बनाने के लिए; Apple सॉफ़्टवेयर ("System Voices") में शामिल System Voices का उपयोग करें (ii) Apple सॉफ़्टवेयर ("Live Captions") द्वारा रियल टाइम में डिवाइस पर स्वचालित रूप से जेनरेट किए गए Live Captions का उपयोग करें, चाहे उसे FaceTime कॉल के दौरान या अन्यथा, केवल आपके व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए जेनरेट किया गया हो; और (iii) अपने व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए अपनी व्यक्तिगत आवाज़ का उपयोग करके डिवाइस पर अपनी आवाज़ जैसी लगने वाली एक आवाज़ ("Personal Voice") बनाने के लिए Personal Voice फ़ीचर का उपयोग करें। इस लाइसेंस द्वारा System Voices, Live Captions या Personal Voice के किसी अन्य निर्माण या उपयोग की अनुमति नहीं है जिसमें लाभकारी, गैर-लाभकारी, सार्वजनिक साझाकरण या व्यावसायिक संदर्भ में किसी भी System Voices, Live Captions या Personal Voice के उपयोग, पुनरुत्पादन, डिस्प्ले, प्रदर्शन, रिकॉर्डिंग, प्रकाशन या पुनर्वितरण शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।
छ. Photos ऐप की सुविधाएँ और समर्थन। Apple सॉफ़्टवेयर का Photos ऐप्लिकेशन (“Photos ऐप”) शायद कुछ वीडियो और फ़ोटो फ़ॉर्मेट को सपोर्ट न करे। Photos ऐप के कुछ फ़ीचर का उपयोग आपके कैमरे के फ़ीचर पर निर्भर करेगा। Photos ऐप और किसी अन्य Apple या तृतीय पक्ष सेवाओं के साथ तस्वीरें सिंक्रोनाइज़ करने से डेटा नष्ट हो सकता है। Photos ऐप के स्लाइड शो ग्राफ़िक, म्यूज़िक और थीम, केवल निजी, गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए हैं जिन्हें आपने स्लाइड शो में Photos ऐप का उपयोग कर बनाया है। आप Photos ऐप के अंतर्गत पाई गई या उसके भाग के रूप में प्रदान की गई किसी भी तस्वीर, छवि, ग्राफ़िक, आर्टवर्क, ऑडियो, वीडियो या ऐसी संपत्ति (“डिजिटल सामग्री”) को वाणिज्यिक उद्देश्य या अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं कर सकते, निकाल नहीं सकते या उसे वितरित नहीं कर सकते या अन्यथा Photos ऐप के भाग के रूप में डिजिटल सामग्री का उपयोग उसके अभिप्रेत उपयोग के उसके संदर्भ के बाहर नहीं कर सकते हैं।
ज. कंटेंट कैशिंग की सुविधाएँ।
1. इस हद तक कि Apple और/या उसके सहयोगी Apple सॉफ़्टवेयर के कुछ फ़ीचर्स ("सामग्री कैशिंग फ़ीचर्स") को कैशिंग के लिए विशेष सॉफ़्टवेयर और/या कंटेंट उपलब्ध कराते हैं (उदाहरण के लिए, Mac App Store से लागू कंटेंट) ("Apple योग्य कंटेंट"), ऐसे Apple योग्य कंटेंट को स्वचालित रूप से डाउनलोड और स्थानीय रूप से आपके Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर (इस अनुभाग के प्रयोजनों के लिए, ऐसे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर को "कैशिंग सक्षम Mac" के रूप में संदर्भित किया जाता है) पर कैश कर सकते हैं जो Apple सॉफ़्टवेयर चला रहा है। Apple सॉफ़्टवेयर के कंटेंट कैशिंग फ़ीचर का उपयोग करके, आप सहमति देते हैं कि Apple आपके कैशिंग सक्षम Mac पर उक्त Apple मान्य कंटेंट को डाउनलोड कर सकता है और कैश रख सकता है। आप अपने कैशिंग सक्षम Mac पर सिस्टम सेटिंग के अंतर्गत साझाकरण पर जाकर किसी भी समय Apple सॉफ़्टवेयर की कंटेंट कैशिंग फ़ीचर बंद कर सकते हैं।
2. Apple सॉफ़्टवेयर के कंटेंट कैशिंग फ़ीचर केवल आपके स्वामित्व या नियंत्रण वाले कैशिंग सक्षम Mac पर उपयोग के लिए और आपके घर, कंपनी या संगठन के भीतर अधिकृत अंतिम उपयोगकर्ता को उक्त Apple मान्य कंटेंट की तेज़ी से डिलीवरी करने के एकमात्र उद्देश्य के लिए हैं। आप समझते हैं कि ऐसे उपयोगकर्ता को Apple मान्य कंटेंट प्राप्त होने से पहले Apple से अलग से प्रमाणन लेने की आवश्यकता हो सकती है और यह कि आपके कैशिंग सक्षम Mac के उपयोग द्वारा Apple मान्य कंटेंट की तेज़ डिलीवरी से उन शर्तों में संशोधन नहीं होगा जिनके अंतर्गत आपको या आपके अंतिम उपयोगकर्ता को उक्त Apple मान्य कंटेंट प्राप्त होता है।
3. आप स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि Apple मान्य कंटेंट का समस्त उपयोग लागू होने वाली उन लाइसेंस शर्तों के अधीन आता है जिनसे कैश किए जाने वाले Apple मान्य कंटेंट का प्रकार नियंत्रित होता है। इन शर्तों में Apple मीडिया सेवा के नियम व शर्तें, iCloud नियम व शर्तें, iTunes U प्रशिक्षक अनुबंध, iTunes U सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध और/या लागू होने वाली वे लाइसेंस शर्तें शामिल हो सकती हैं, परंतु इन्हीं तक सीमित नहीं है जो डाउनलोड किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर के साथ शामिल हैं, सिवाय उस स्थिति के जबकि डाउनलोड के साथ उसका अपना अलग लाइसेंस अनुबंध शामिल नहीं था, डाउनलोड के साथ उसका अपना अलग लाइसेंस अनुबंध शामिल होने की स्थिति में बाद वाला अनुबंध लागू होगा। Apple सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंधों (SLA) की सूची यहाँ मिल सकती है: https://www.apple.com/in/legal/sla/. आप स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि कंटेंट कैशिंग फ़ीचर्स का उपयोग और आपके कैशिंग सक्षम Mac पर Apple योग्य कंटेंट का स्टोरेज, Apple योग्य कंटेंट के लिए लागू लाइसेंस शर्तों में आपको दिए गए अधिकारों के अतिरिक्त किसी भी अधिकार को हस्तांतरित नहीं करता है और किसी भी Apple योग्य कंटेंट में Apple या किसी अन्य कॉपीराइट स्वामियों के किसी भी अधिकार का अनुदान, त्याग या अन्य सीमा निर्मित नहीं होगी।
4. आप ऐसे नेटवर्क पर कंटेंट कैशिंग फ़ीचर सक्षम रखते हुए अपना कैशिंग सक्षम Mac उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है जिसका स्वामित्व या नियंत्रण आपके पास नहीं है (या जिनके ऐसे उद्देश्यों के लिए आप कानूनी तौर से अधिकृत नहीं हैं) अथवा ऐसे अंतिम उपयोगकर्ता को Apple मान्य कंटेंट का ऐक्सेस देने के लिए अधिकृत नहीं हैं जो आपके घर, कंपनी या संगठन से बाहर हैं। आप केवल अपने व्यक्तिगत, गैर-वाणिज्यिक उपयोग अथवा अपनी कंपनी या संगठन के भीतर आंतरिक उपयोग के लिए कंटेंट कैशिंग फ़ीचर उपयोग करने के लिए तथा इस दस्तावेज़ में स्पष्ट रूप से अनुमति दिए गए उपयोग के लिए सहमति देते हैं। आप किसी ऐसे तृतीय पक्ष को सेवा नहीं दे सकते हैं जो कंटेंट कैशिंग फ़ीचर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं या जानकारी से संबद्ध है या इनका लाभ उठाता है अथवा किसी भी प्रकार से कंटेंट कैशिंग फ़ीचर का उपयोग करता है।
5. Apple सॉफ़्टवेयर की कंटेंट कैशिंग फ़ीचर सक्षम करके, आप सहमति देते हैं कि Apple द्वारा आपके कैशिंग सक्षम Mac पर Apple मान्य कंटेंट को संग्रहित, सुरक्षित किया जा सकता है और निगरानी रखी जा सकती है और वह आपके कैशिंग सक्षम Mac और संबंधित नेटवर्क से जुड़ी तकनीकी जानकारी एकत्र और उपयोग कर सकता है जिसमें उक्त उद्देश्यों के लिए हार्डवेयर पहचानकर्ता और IP पते शामिल हैं परंतु ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। आप सहमति देते हैं कि आप Apple सॉफ़्टवेयर, सेवाओं, Apple मान्य कंटेंट या अन्य Apple सॉफ़्टवेयर या तकनीक में अथवा इसके द्वारा लागू Apple की सत्यापन, संग्रहण या प्रमाणन प्रणालियों, डिजिटल हस्ताक्षर, डिजिटल अधिकार प्रबंधन या अन्य सुरक्षा प्रणालियों को अथवा ऐसा करने में अन्य पक्षों को सक्षम किए जाने को अक्षम, बाधित, हैक नहीं करेंगे, उसमें गतिरोध उत्पन्न नहीं करेंगे या अन्य प्रकार से हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
6. Apple के पास आपके कैशिंग सक्षम Mac पर Apple मान्य कंटेंट (उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपके द्वारा पहले कैश किया गया कंटेंट बाद में कैशिंग के लिए उपलब्ध न हो) की कैशिंग के लिए किसी भी समय उपलब्धता रोकने और आपके कैशिंग सक्षम Mac से किसी भी Apple मान्य कंटेंट को हटाने का विवेकाधीन अधिकार सुरक्षित है और उक्त प्रकरण में Apple की आपके प्रति कोई देयता नहीं होगी। आप समझते हैं कि हो सकता है कि Apple मान्य कंटेंट की उक्त कैशिंग सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध न हो। आप किसी भी समय कैश किए गए Apple मान्य कंटेंट को हटा सकते हैं और कंटेंट कैशिंग फ़ीचर अक्षम कर सकते हैं।
झ. दूरस्थ डेस्कटॉप कनेक्शन। इस लाइसेंस के नियम व शर्तों के अधीन, जब किसी अन्य कंप्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (हर एक “डिवाइस”) से Apple सॉफ़्टवेयर (इस सेक्शन के उद्देश्य के लिए जैसे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर का अर्थ है “Home Mac”) पर चल रहे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर को स्क्रीन साझाकरण सुविधा द्वारा या किसी अन्य तरीके से दूरस्थ रूप से कनेक्ट करने के दौरान:
(i) Home Mac पर चल रहे और दिखाई दे रहे Apple सॉफ़्टवेयर के ग्राफ़िकल डेस्कटॉप सत्र को नियंत्रित करने के लिए कभी भी एक बार केवल एक (1) डिवाइस को ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दूरस्थ रूप से कनेक्ट किया जा सकता है; और
(II) Home Mac पर चल रहे और दिखाई दे रहे Apple सॉफ़्टवेयर के उसी ग्राफ़िकल डेस्कटॉप सत्र का साथ-साथ निरीक्षण करने के एकमात्र उद्देश्य के लिए उसी समय उचित संख्या में डिवाइसों को दूरस्थ रूप से कनेक्ट किया जा सकता है, जब तक कि वे Apple सॉफ़्टवेयर को किसी भी तरह से नियंत्रित न करते हों; लेकिन
(III) Apple सॉफ़्टवेयर के किसी अलग ग्राफ़िकल डेस्कटॉप सत्र को नियंत्रित करने के लिए जो Home Mac पर चल रहे और दिखाई दे रहे Apple सॉफ़्टवेयर से भिन्न है, कभी भी एक बार केवल एक (1) डिवाइस को ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दूरस्थ रूप से कनेक्ट किया जा सकता है और ऐसा कनेक्शन केवल Apple सॉफ़्टवेयर की स्क्रीन साझाकरण सुविधा द्वारा किया जा सकता है।
इस सेक्शन 2झ में या सेक्शन 3 में स्पष्ट रूप से दी गई अनुमति को छोड़कर या Apple द्वारा अन्यथा लाइसेंस दिए जाने की स्थिति को छोड़कर आप Apple सॉफ़्टवेयर या उसकी किसी भी कार्यक्षमता का सर्विस ब्यूरो, समय-साझाकरण, टर्मिनल साझाकरण या अन्य इसी प्रकार की सेवाओं के संबंध में उपयोग न करने की सहमति देते हैं, चाहे ऐसी सेवाएँ आपके स्वयं के संगठन में या तृतीय पक्ष द्वारा उपलब्ध कराई गई हों।
ञ. अन्य उपयोग प्रतिबंध। इस लाइसेंस में दी गई अनुमतियाँ आपको Apple सॉफ़्टवेयर को किसी भी गैर-Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर इंस्टॉल करने, उपयोग करने या रन करने की या अन्य लोगों को ऐसा करने में सक्षम करने की अनुमति नहीं देती हैं और आप ऐसा न करने के लिए भी सहमति देते हैं। आप सहमत होते हैं कि आप Apple सॉफ़्टवेयर में शामिल या उस पर चिपकाई गई किसी भी तरह की स्वामित्व संबंधी नोटिस (इनमें ट्रेडमार्क और कॉपीराइट नोटिस शामिल हैं) को हटाने, अस्पष्ट करने या बदलने का कार्य नहीं करेंगे। इस लाइसेंस की शर्तों द्वारा अन्यथा अनुमति दिए जाने या Apple द्वारा अन्यथा लाइसेंस दिए जाने की स्थिति को छोड़कर: (i) एक बार में केवल एक उपयोगकर्ता ही Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकता है, और (ii) आप Apple सॉफ़्टवेयर को ऐसे नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं करा सकते जहाँ एक ही समय पर एकाधिक कंप्यूटरों द्वारा उसे रन या उपयोग किया जा सके। अनुभाग 3 में स्पष्ट रूप से दी गई अनुमति के अतिरिक्त आप Apple सॉफ़्टवेयर को किराए या लीज़ पर नहीं दे सकते, उसकी बिक्री, उसका पुनः वितरण या उसका सबलाइसेंस नहीं कर सकते हैं।
ट. बैकअप कॉपी। आप केवल बैकअप के उद्देश्य से Apple सॉफ़्टवेयर (Boot ROM कोड और अन्य Apple फ़र्मवेयर को छोड़कर जो Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर एम्बेडेड किए गए हैं या अन्य तरह से उसमें मौजूद हैं) की मशीन-पठनीय रूप में कॉपी बना सकते हैं; बशर्ते कि बैकअप कॉपी में सभी कॉपीराइट या अन्य स्वामित्व सूचनाएँ अपने मूल रूप में शामिल हों। Apple Boot ROM कोड और फ़र्मवेयर केवल Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर उपयोग किए जाने के लिए प्रदान किया गया है और आप Apple Boot ROM कोड या फ़र्मवेयर या उसके किसी भी भाग को कॉपी, संशोधित या पुनः वितरित नहीं कर सकते।
ठ. मौजूदा सॉफ़्टवेयर का माइग्रेशन। यदि आप एक Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर से दूसरे Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर सॉफ़्टवेयर का स्थानांतरण करने के लिए सेटअप/माइग्रेशन सहायक का उपयोग करते हैं तो कृपया यह याद रखें कि सॉफ़्टवेयर की मूल कॉपी का किसी अन्य कंप्यूटर पर स्थानांतरण होने के बाद उसका वर्तमान कंप्यूटर पर निरंतर उपयोग निषिद्ध हो सकता है, जब तक कि उन दोनों कंप्यूटर पर आपके पास उस सॉफ़्टवेयर की लाइसेंस कॉपी नहीं है। आपको लागू नियम व शर्तों के लिए संबंधित सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध जाँचना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर और सेवाएँ इस Apple सॉफ़्टवेयर के संगत न हों और इसलिए इस Apple सॉफ़्टवेयर के इंस्टॉलेशन से ऐसे तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर और सेवाओं की उपलब्धता और उपयोगिता प्रभावित हो सकती है।
ड. ओपन सोर्स। Apple सॉफ़्टवेयर के कुछ घटक, Apple सॉफ़्टवेयर के साथ शामिल तृतीय पक्ष ओपन सोर्स प्रोग्राम, Apple द्वारा उसकी ओपन सोर्स वेबसाइट (https://www.opensource.apple.com/) (सामूहिक रूप से “ओपन सोर्स वाले घटक”) पर उपलब्ध कराए गए हैं या कराए जा सकते हैं। आप केवल इन ओपन सोर्स भागों को संशोधित या प्रतिस्थापित कर सकते हैं; बशर्ते कि: (i) परिणामित संशोधित Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग असंशोधित Apple सॉफ़्टवेयर के स्थान पर, आपके स्वामित्व वाले या आपके द्वारा नियंत्रित Apple-ब्रांडेड कंप्यूटर पर किया गया हो, जब तक कि प्रत्येक ऐसे Apple कंप्यूटर पर Apple सॉफ़्टवेयर की उचित लाइसेंस कॉपी हो; और (ii) आप इस लाइसेंस की शर्तों और अन्य किसी भी लागू लाइसेंस शर्तों का अन्यथा पालन करते हों जो ओपन सोर्स भागों के उपयोग को नियंत्रित करती हो। Apple कोई भी अपडेट, रखरखाव, वारंटी, तकनीकी या अन्य सहायता या इसके परिणाम स्वरूप संशोधित किए गए Apple सॉफ़्टवेयर की सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए बाध्य नहीं है। आपने स्पष्ट रूप से यह स्वीकार किया है कि यदि Apple हार्डवेयर की विफलता या क्षति, Apple सॉफ़्टवेयर के मुक्त स्रोत घटकों में संशोधन के परिणामस्वरूप होती है तो ऐसी विफलता या क्षति को Apple हार्डवेयर वारंटी की शर्तों से निकाल दिया जाता है।
ढ. रिवर्स इंजीनियरिंग निषेध। आप Apple सॉफ़्टवेयर या उसके किसी भाग द्वारा प्रदान की गई किसी भी सेवा की प्रति बनाने (स्पष्ट रूप से इस लाइसेंस या उपयोग नियमों द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति के बिना), डिकंपाइल करने, रिवर्स इंजीनियर, डिसअसेंबल, इसका स्रोत कोड प्राप्त करने की कोशिश करने, डिक्रिप्ट करने, संशोधित करने या Apple सॉफ़्टवेयर के यौगिक कार्यों को निर्मित करने का काम नहीं कर सकते हैं और आप सहमति प्रदान करते हैं कि आप ऐसा करने में दूसरों को सक्षम नहीं करेंगे (सिवाय उस प्रावधान के अनुसार या केवल उसके दायरे के अधीन जिसमें किसी लागू कानून द्वारा या Apple सॉफ़्टवेयर के साथ संभवत: शामिल ओपन सोर्स घटकों के उपयोग को नियंत्रित करने वाली लाइसेंसिंग शर्तों द्वारा किसी पूववर्ती पाबंदी को प्रतिबंधित किया जाता है)।
ण. कानून का अनुपालन। आप सभी लागू कानूनों के अनुपालन में Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं (जैसा कि नीचे सेक्शन 6 में परिभाषित है) का उपयोग करने की सहमति देते हैं, जिसमें उस देश या क्षेत्र के स्थानीय कानून भी शामिल हैं जिसमें आप रहते हैं या जहाँ आप Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं को डाउनलोड या उपयोग करते हैं। आप इस बात से भी सहमत हैं कि आप किसी भी तरीके से Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग आर्टिफ़िशयल कंटेंट यानी कृत्रिम सामग्री (उदाहरण के लिए, कृत्रिम स्पष्ट या यौन सामग्री सहित) जेनरेट करने के लिए नहीं करेंगे, जो लागू कानून द्वारा निषिद्ध है। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के फ़ीचर शायद सभी भाषाओं और क्षेत्रों में उपलब्ध न हों या वे क्षेत्र के अनुसार कुछ फ़ीचर अलग हो सकते हैं। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के कुछ फ़ीचर या कंटेंट अतिरिक्त शर्तों या प्रतिबंधों के अधीन हो सकते हैं। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के कुछ फ़ीचर के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है।
त. तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर। Apple ने इसे Apple सॉफ़्टवेयर पैकेज के एक भाग के रूप में प्रदान किया है और इसे Apple सॉफ़्टवेयर के अपग्रेड, अपडेट या स्थानापन्न, सुविधा के रूप में कुछ विशेष तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर या सेवाओं की ऐक्सेस के रूप में प्रदान किया जा सकता है। जब तक Apple सॉफ़्टवेयर में कोई भी तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर या सेवा या उनका ऐक्सेस शामिल होता है, तब तक Apple ऐसे सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के लिए तकनीकी या अन्य प्रकार के सपोर्ट को उपलब्ध कराने के लिए व्यक्त या अव्यक्त रूप से बाध्य नहीं है। सॉफ़्टवेयर, सेवा और/या प्रोडक्ट से संबंधित तकनीकी सहायता और ग्राहक सेवा के लिए कृपया उचित सॉफ़्टवेयर विक्रेता, निर्माता या सेवा प्रदाता से सीधे संपर्क करें।
थ. Apple सॉफ़्टवेयर परिवर्तन। Apple सॉफ़्टवेयर समय-समय पर Apple सॉफ़्टवेयर बदलावों के लिए Apple के साथ जाँच करेगा। यदि कोई बदलाव उपलब्ध हो, तो वह बदलाव अपने आप ही आपके कंप्यूटर पर और, यदि लागू हो, तो आपके पेरिफ़ेरल डिवाइसों पर भी डाउनलोड हो जाता है और इंस्टॉल कर दिया जाता है। Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके, आप सहमत हैं कि Apple आपके कंप्यूटर और पेरिफ़ेरल डिवाइसों पर ऑटोमैटिक Apple सॉफ़्टवेयर बदलावों को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकता है। आप सिस्टम सेटिंग > सॉफ़्टवेयर अपडेट > एडवांस के भीतर सेटिंग को समायोजित करके किसी भी समय ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और रैपिड सुरक्षा अनुक्रिया के स्वचलित इंस्टॉलेशन को बंद कर सकते हैं।
द. सिस्टम के वर्ण। इस लाइसेंस के नियमों और शर्तों के अधीन आप Apple सॉफ़्टवेयर में शामिल या उसकी मदद से बनाए गए Genmoji और Memoji वर्णों का उपयोग (“सिस्टम वर्ण”): (i) Apple सॉफ़्टवेयर रन करते समय और (ii) अपने व्यक्तिगत, गैर-वाणिज्यिक उपयोग हेतु अपने खुद के मूल कंटेंट और प्रोजेक्ट बनाने के लिए कर सकते हैं। इस लाइसेंस द्वारा सिस्टम वर्णों के अन्य किसी भी उपयोग की अनुमति नहीं दी जाती है, जिसमें किसी भी सिस्टम वर्ण का उपयोग, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, निष्पादन, रिकॉर्डिंग, प्रकाशन या पुनर्वितरण लाभ, गैर-लाभ, सार्वजनिक साझाकरण या वाणिज्यिक संदर्भ में किया जाना शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।
3. अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाओं को लीज़ पर देना।
क. लीज़ पर देना। आप Apple सॉफ़्टवेयर के वैध रूप से लाइसेंस किए गए संस्करण को किसी व्यक्ति या संगठन (प्रत्येक, “लीज़ पर लेने वाले”) को उसके पूर्ण रूप में लीज़ या सबलीज़ पर दे सकते हैं, बशर्ते निम्नलिखित सभी शर्तें पूरी की गई हों:
(i) लीज़ पर लिए गए Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग केवल अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य के लिए ही किया जाना चाहिए और लीज़ पर लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इस लाइसेंस के नियमों की समीक्षा करके उसे उनसे बाध्य होने के लिए सहमति देना चाहिए;
(ii) प्रत्येक लीज़ अवधि लगातार चौबीस घंटे (24) की न्यूनतम अवधि के लिए होनी चाहिए;
(iii) लीज़ अवधि के दौरान अंतिम उपयोगकर्ता लीज़ पर लेने वाले के पास Apple सॉफ़्टवेयर और Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर का एकमात्र और विशिष्ट उपयोग और नियंत्रण होना चाहिए जिस पर उसे इंस्टॉल किया गया है, लेकिन Apple सॉफ़्टवेयर लीज़ करने वाले पक्ष के रूप में आप (“लीज़ पर देने वाले”) Apple सॉफ़्टवेयर के लिए प्रशासकीय ससहायता उपलब्ध करा सकते हैं; और
(iv) Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने से पहले अंतिम उपयोगकर्ता लीज़ पर लेने वाले द्वारा Apple सॉफ़्टवेयर पर पहले से इंस्टॉल किए हुए किसी भी सॉफ़्टवेयर पर लागू नियमों की समीक्षा करके उसे उनसे बाध्य होने के लिए सहमत होना चाहिए, जिसमें Apple का Xcode डेवलपर सॉफ़्टवेयर और Apple या तृतीय-पक्ष का कोई भी अन्य सॉफ़्टवेयर शामिल है, लेकिन इन तक सीमित नहीं है।
इस अनुभाग 3 के उद्देश्य के लिए: (क) अंतिम उपयोगकर्ता लीज़ पर लेने वाले से तात्पर्य है लीज़ पर लेने वाला व्यक्ति जो लीज़ किए गए Apple सॉफ़्टवेयर का अंततः उपयोग केवल अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाओं के लिए ही कर रहा है; और (ख) अनुमति-प्राप्त डेवलपर सेवाओं से तात्पर्य है लगातार एकीकरण सेवाएँ, जिसमें सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट, सोर्स से सॉफ़्टवेयर का निर्माण, सॉफ़्टवेयर विकास के दौरान ऑटोमैटेड जाँच और ऐसी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आवश्यक डेवलपर डिवाइस को रन करना शामिल है, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। प्रत्येक लेसर को इस अनुभाग 3 को Apple सॉफ़्टवेयर अनुवर्ती लीज़ या सबलीज़ करने से पहले Apple डेवलपर रिलेशन (https://developer.apple.com/contact/macos-license/) से संपर्क करके Apple को अग्रिम सूचना प्रदान करनी चाहिए।
ख. सबलीज़ करना। लीज़ पर लेने वाला व्यक्ति इस सेक्शन 3 के अनुसार Apple सॉफ़्टवेयर को आगे सबलीज़ पर दे सकता है, बशर्ते लीज़ पर लेने वाला ऐसा व्यक्ति इस सेक्शन 3 की सभी शर्तों का अनुपालन करता हो। Apple सॉफ़्टवेयर को सबलीज़ करने वाले लीज़ पर लेने वाले व्यक्ति (जिसे इस अनुबंध 3 के तहत लीज़ पर देने वाले व्यक्ति के रूप में भी देखा जाएगा) को Apple सॉफ़्टवेयर और Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर का विशेष उपयोग और नियंत्रण लीज़ अवधि के दौरान उसके लीज़ पर लेने वाले को पूर्ण रूप से दे देना चाहिए जिस पर उसे इंस्टॉल किया गया है।
ग. प्रचलन। एक लेसर के रूप में आप निम्न के लिए उत्तरदायी होंगे: (i) यह सुनिश्चित करना कि लीज़ पर लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस सेक्शन 3 की आवश्यकताओं का अनुपालन करे; (ii) यह सुनिश्चित करना कि लीज़ पर लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति लाइसेंस के सभी लागू नियमों से सहमत हो; और (iii) उनका अनुपालन लागू करने में Apple की सहायता करे। यदि लीज़ पर लेने वाला कोई व्यक्ति इस लाइसेंस का या Apple लाइसेंस के अन्य लागू नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने का अधिकार अपने आप ही समाप्त हो जाएगा और लीज़ पर लेने वाले व्यक्ति द्वारा किए गए ऐसे उल्लंघन का पता चलने पर या इसके विषय में Apple से लिखित रूप में सूचना मिलने पर आप उस लीज़ पर लेने वाले व्यक्ति का Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग तुरंत समाप्त करने की सहमति देते हैं।
घ. वर्चुअलाइज़ेशन। इस सेक्शन 3 के तहत लीज़ के अधीन Apple सॉफ़्टवेयर की प्रत्येक प्रति के लिए या तो लीज़ पर देने वाला व्यक्ति या फिर लीज़ पर लेने वाला व्यक्ति (लेकिन दोनों नहीं) सेक्शन 2B(iii) के अनुरूप आभासी ऑपरेटिंग सिस्टम परिवेश के भीतर Apple सॉफ़्टवेयर की अतिरिक्त प्रतियों या प्रतिलिपियों को इंस्टॉल, उपयोग या रन कर सकता है, बशर्ते एक लेसर इस अनुभाग 3 के Apple सॉफ़्टवेयर अनुवर्ती का ऐक्सेस और उपयोग लीज़ पर लेने वाले को उपलब्ध कराने के उद्देश्य के लिए Apple सॉफ़्टवेयर की एकमात्र प्रतिलिपि या प्रति को ही प्रावधानन टूल के रूप में आभासी बनाएगा।
ङ. सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन। यदि आप लीज़ पर लेने वाले व्यक्ति हैं, तो आप स्वीकार करते हैं कि Apple सॉफ़्टवेयर उस लीज़ पर देने वाले व्यक्ति द्वारा पहले ही कॉन्फ़िगर किया गया होगा जिसने आपको Apple सॉफ़्टवेयर लीज़ पर दिया है, जिसमें विश्लेषण, स्थान सेवाएँ और अन्य सुरक्षा, गोपनीयता और डेटा कलेक्शन-संबंधी फ़ीचर के लिए सेटिंग का चयन करना शामिल है। आप स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि लेसर द्वारा किए जाने वाले Apple सॉफ़्टवेयर के कॉन्फ़िगरेशन के लिए Apple उत्तरदायी नहीं है।
4. ट्रांसफ़र।
क. यदि आपको Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर पर Apple सॉफ़्टवेयर पहले से इंस्टॉल किया हुआ मिला है या यदि आपने Mac App Store से या सॉफ़्टवेयर अपडेट द्वारा Apple सॉफ़्टवेयर का लाइसेंस प्राप्त किया है तो, आप Apple सॉफ़्टवेयर के अपने सभी लाइसेंस अधिकारों का एक बार में किसी अन्य पक्ष को स्थायी रूप से ट्रांसफ़र कर सकते हैं (उसके मूल रूप में जैसा Apple द्वारा प्रदान किया गया था) बशर्ते: (i) Apple सॉफ़्टवेयर का ट्रांसफ़र आपके Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर के साथ हुआ हो; (ii) ट्रांसफ़र में समस्त Apple सॉफ़्टवेयर सहित उसके सभी घटक और यह लाइसेंस अवश्य शामिल हो; (iii) आप Apple सॉफ़्टवेयर की कंप्यूटर या अन्य स्टोरेज डिवाइस पर संग्रहित की गई प्रतियों को आंशिक या पूर्ण रूप से नहीं रखते हों; और (iv) Apple सॉफ़्टवेयर को प्राप्त करने वाले पक्ष ने इस लाइसेंस के नियम और शर्तों को स्वीकार किया हो। इस लाइसेंस के उद्देश्य के लिए, यदि Apple सॉफ़्टवेयर के लिए Apple कोई अपडेट प्रदान करता है (उदाहरण के लिए, संस्करण 10.14 से 10.14.1 तक) तो अपडेट को Apple सॉफ़्टवेयर का एक भाग माना जाता है और हो सकता है कि इसे Apple सॉफ़्टवेयर के प्री-अपडेट संस्करण से अलग हस्तांतरित न किया जा सके।
ख. आप कोई भी ऐसा Apple सॉफ़्टवेयर हस्तांतरित नहीं कर सकते जो ऊपर दिए गए सेक्शन 2ड के तहत संशोधित या परिवर्तित किए गए हैं। Apple सॉफ़्टवेयर के सभी घटक किसी बंडल के भागों के रूप में प्रदान किए जाते हैं और बंडल से अलग नहीं किए जा सकते और एकल ऐप्लिकेशन के रूप में वितरित किए जाते हैं। ध्यान रखें कि किसी विशेष Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर प्रोडक्ट के साथ प्रदत्त Apple सॉफ़्टवेयर, संभवतः Apple-ब्रांडेड हार्डवेयर के मॉडल पर नहीं चल सकता।
ग. Apple द्वारा प्रचार, मूल्यांकन, निदान या मज़बूत करने के उद्देश्य से प्रदान की गई Apple सॉफ़्टवेयर की कॉपी का उपयोग केवल ऐसे उद्देश्य के लिए ही किया जा सकता है और हो सकता है कि उन्हें दोबारा बेचा या हस्तांतरित न किया जा सके।
घ. Apple इस लाइसेंस के सभी या किसी भी हिस्से या किसी भी अधिकार या दायित्वों को बिना किसी सूचना के किसी भी समय किसी भी Apple संबद्ध या सहायक को असाइन कर सकता है।
5. डेटा के उपयोग की सहमति। Analytics, Location Services, Siri, Dictation और Spotlight जैसे कुछ फ़ीचर को उनके संबंधित फ़ंक्शन उपलब्ध कराने के लिए आपके कंप्यूटर से जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है। जब आप इन फ़ीचर को चालू करते हैं या इनका उपयोग करते हैं, तो Apple को उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी और उसके उपयोग के संबंध में विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। आप https://www.apple.com/in/privacy/ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी को हर समय Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार व्यवहार में लाया जाएगा, जिसे https://www.apple.com/in/legal/privacy/ पर देखा जा सकता है।
6. Apple सॉफ़्टवेयर, सेवाएँ और तृतीय पक्ष सामग्री।
क. सामान्य। Apple सॉफ़्टवेयर, Apple के iTunes Store, Mac App Store, Apple Books, Game Center, iCloud, Maps, News और Apple की अन्य तथा तृतीय पक्ष की सेवाओं और वेबसाइटों (एकत्रित और अलग-अलग “सेवाएँ”) पर ऐक्सेस को सक्षम कर सकता है। इन सेवाओं के उपयोग के लिए इंटरनेट ऐक्सेस और कुछ निश्चित सेवाओं के उपयोग के लिए Apple खाते की आवश्यकता हो सकती है इसके साथ ही आपको सेवा की शर्तों को स्वीकार करना पड़ सकता है और इसमें अतिरिक्त शुल्क भी लिया जा सकता है। Apple खाता या अन्य Apple सेवाओं के संबंध में इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके, आप इस सेवा की लागू शर्तों से सहमत होते हैं, जैसे कि उस देश या क्षेत्र के लिए नवीनतम Apple मीडिया सेवा नियम और शर्तें जिसमें आप ऐसी सेवाओं को एक्सेस करते हैं, जिन्हें आप https://www.apple.com/in/legal/internet-services/itunes/in/terms.html पर एक्सेस कर सकते हैं और उनकी समीक्षा कर सकते हैं।
ख. यदि आप iCloud के लिए साइन अप करते है, तो “iCloud Drive”, “Shared Albums” और “Find My” जैसी कुछ विशिष्ट iCloud फ़ीचर सीधे Apple सॉफ़्टवेयर से ऐक्सेस किए जा सकते हैं। आप स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि iCloud और इन सुविधाओं का आपका उपयोग iCloud सेवा के नवीनतम नियमों और शर्तों के अधीन है, जिसे आप यहाँ एक्सेस और समीक्षा कर सकते हैं: https://www.apple.com/in/legal/internet-services/icloud.
ग. News ऐप कंटेंट। आपके News ऐप्लिकेशन से ऐक्सेस किए गए कंटेंट का उपयोग केवल निजी, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए सीमित है, कंटेंट में आपको कोई भी स्वामित्व लाभ हस्तांतरित नहीं किया जाता है और विशेष रूप से ऐसे कंटेंट में कोई भी व्यावसायिक या प्रचार के उपयोग का अधिकार बगैर किसी सीमा के वर्जित है।
घ. Maps. मैप, डेटा कवरेज सहित Apple सॉफ़्टवेयर ("Maps") की maps सेवा और फ़ीचर में क्षेत्र के अनुसार फ़र्क हो सकता है। जब आप Maps चालू करते हैं या उसका उपयोग करते हैं, तो इसका विवरण प्रदान किया जाएगा कि Apple को कौन-सी जानकारी भेजी जाती है और उस जानकारी का उपयोग किस तरह होता है। आप स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि आपके द्वारा किए जाने वाले मैप का उपयोग Maps सेवा के नवीनतम नियम व शर्तों के अधीन होगा, जिसे आप Maps ऐप के साइडबार पर ऐक्सेस कर सकते हैं और उसकी समीक्षा कर सकते हैं।
ङ. आप समझते हैं कि किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग करते समय आपके सामने अपमानजनक, अश्लील या आपत्तिजनक लगने वाली सामग्री आ सकती है जिसकी भाषा के अश्लील होने को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है या पहचाना नहीं भी जा सकता है तथा ऐसी किसी भी खोज या विशिष्ट URL को दर्ज करने के परिणामस्वरूप स्वचालित रूप से और अनजाने में आपत्तिजनक सामग्री के लिंक या संदर्भ प्राप्त हो सकते हैं। फिर भी, आप अपने स्वयं के जोखिम पर Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग करने की सहमति देते हैं और कंटेंट में कुछ अपमानजनक, अशोभनीय या आपत्तिजनक मिलता है तो उसके लिए Apple, इसके सहयोगी, एजेंट, प्रमुख या लाइसेंसदाता ज़िम्मेदार नहीं होंगे।
च. कुछ Apple सॉफ़्टवेयर या सेवाएँ तृतीय पक्ष (“तृतीय पक्ष सामग्री”) से कंटेंट, डेटा, जानकारी, ऐप्लिकेशन या सामग्री को प्रदर्शित, शामिल या उपलब्ध करा सकती हैं या कुछ तृतीय पक्ष की वेबसाइट के लिंक उपलब्ध करा सकती हैं। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग करके, आप यह स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि उक्त तृतीय पक्ष कंटेंट या वेबसाइटों के कंटेंट, सटीकता, संपूर्णता, सामयिकता, वैधता, कॉपीराइट कानूनों के अनुपालन, कानूनी अनुपालन, गरिमा, गुणवत्ता या किसी अन्य पहलू के निरीक्षण या मूल्यांकन के लिए Apple उत्तरदायी नहीं होता है। Apple, इसके अधिकारी, सहयोगी और सहायक कंपनियाँ किसी भी तृतीय पक्ष की सेवाओं, तृतीय पक्ष की सामग्रियों या वेब साइटों, या किसी भी अन्य सामग्रियों, उत्पादों, या तृतीय-पक्षों की सेवाओं के लिए आपके या किसी अन्य व्यक्ति के प्रति कोई वारंटी नहीं देती हैं या समर्थन नहीं करती हैं और न ही कोई दायित्व या उत्तरदायित्व लेती हैं। तृतीय पक्ष सामग्री और अन्य वेब साइटों के लिंक केवल आपकी सुविधा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
छ. न तो Apple और न ही उसका कोई कंटेंट प्रदाता स्टॉक जानकारी, स्थान डेटा, सेहत जानकारी या किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले अन्य डेटा की उपलब्धतता, शुद्धता, पूर्णता, विश्वसनीयता या सामयिकता की गारंटी देता है। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं द्वारा दिखाई जाने वाली वित्तीय जानकारी केवल सामान्य जानकारी हेतु है और निवेश की सलाह के लिए उसे विश्वसनीय नहीं समझा जाना चाहिए। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं से मिलने वाली जानकारी के आधार पर, किसी भी प्रकार का प्रतिभूति लेन-देन करने से पहले, आपको वित्तीय या प्रतिभूति व्यवसायियों, जो आपके देश या प्रदेश में वित्तीय या प्रतिभूति की सलाह देने वाले कानूनी तौर पर पात्र व्यवसायी हैं, उनसे सलाह लेनी चाहिए। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं से आउटपुट का उपयोग करने या साझा करने से पहले, आपको अपने उपयोग के मामले के लिए सटीकता और उपयुक्तता के लिए आर्टिफ़िशयल इंटेलिजेंस से जनरेट होने वाले आउटपुट का मूल्यांकन करना चाहिए, जिसमें उचित रूप से मानव समीक्षा का उपयोग करना शामिल है। Apple Maps सेवा सहित किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला स्थान डेटा केवल मूलभूत नेविगेशनल और नियोजन उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराया गया है और जहाँ सटीक स्थान की जानकारी आवश्यक हो या जहाँ अशुद्ध, गलत, पुराने या अधूरे स्थान डेटा के कारण मृत्यु, व्यक्तिगत क्षति या संपत्ति या पर्यावर्णात्मक नुकसान हो सकता हो ऐसी स्थिति में उस पर निर्भर रहने के उद्देश्य के लिए तैयार नहीं किया गया है। आप सहमत हैं कि Maps सेवा से आपको प्राप्त होने वाले परिणाम Maps डेटा की सटीकता को प्रभावित करने वाले कारकों जैसे मौसम, सड़क और यातायात की स्थिति, और भू-राजनीतिक घटनाएँ, लेकिन इन तक सीमित नहीं हैं, के कारण वास्तविक सड़क या भूभाग स्थितियों से भिन्न हो सकते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा पोस्ट किए गए रोड के चिह्नों और वर्तमान रोड स्थिति की ओर ध्यान दें। सुरक्षित ड्राइविंग के तौर-तरीकों और ट्रैफ़िक विनियमों का पालन करें और ध्यान दें कि साइकिल चलाने और पैदल चलने के रास्तों में निर्दिष्ट पथ शामिल नहीं हो सकते हैं।
ज. Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग करके किसी भी कंटेंट को अपलोड किया जाने पर आप यह दर्शाते हैं कि आपके पास ऐसे कंटेंट को अपलोड करने के सभी अधिकार या प्राधिकार हैं या फिर आपको कानूनी तौर इसकी अनुमति दी गई है और यह कि ऐसा कंटेंट Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं पर लागू किसी भी सेवा की शर्तों का उल्लंघन नहीं करता है। आप सहमति देते हैं कि Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के अधीन आने वाला कंटेंट, जानकारी और सामग्री शामिल होती है जिसका स्वामित्व Apple, साइट के स्वामी औरया उनके लाइसेंसदाता के पास होता है और इसे लागू बौद्धिक संपदा व अन्य कानूनों से सुरक्षित किया जाता है जिसमें कॉपीराइट शामिल है लेकिन इसी तक सीमित नहीं है। आप सहमति देते हैं कि आप Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के अनुमत उपयोग के अलावा या किसी भी तरीके से ऐसे स्वामित्व वाले कंटेंट, सूचना या सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे जो इस लाइसेंस की शर्तों के साथ असंगत हो या जो किसी तृतीय पक्ष या Apple के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करती हो। Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के किसी भी हिस्से को किसी भी रूप में या किसी भी तरह से फिर से नहीं बनाया जा सकता। आप सहमत हैं कि आप किसी भी तरीके से Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं पर आधारित व्युत्पन्न कार्यों को संशोधित नहीं करेंगे, किराए पर, पट्टे पर, ऋण पर नहीं देंगे, नहीं बेचेंगे, वितरित नहीं करेंगे या नहीं बनाएंगे, और आप Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का किसी भी अनधिकृत तरीके से उपयोग नहीं करेंगे, जिसमें Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग किसी भी कंप्यूटर वायरस, वर्म्स, ट्रोजन हॉर्स या अन्य मैलवेयर को प्रसारित करने, या नेटवर्क क्षमता पर अतिक्रमण या बोझ डालने के लिए करना शामिल है, लेकिन यह इन तक ही सीमित नहीं है। आप यह भी सहमति देते हैं कि आप Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग किसी भी तरह से धोखाधड़ी करने, छल करने, किसी को परेशान करने, अपशब्द का उपयोग करने, पीछा करने, धमकाने, आक्षेप लगाने या फिर किसी अन्य पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए नहीं करेंगे और Apple किसी भी तरह से आपके द्वारा किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के उपयोग किए जाने पर उत्तरदायी नहीं होगा और न ही किसी उत्पीड़न, धमकी, मानहानिकारक, अपमानजनक, उल्लंघन करने वाले या गैरकानूनी संदेशों या संचारण, जो आप किसी भी सेवाओं के उपयोग के परिणाम स्वरूप प्राप्त करते है, इसके लिए उत्तरदायी होगा।
झ. इसके अतिरिक्त, Apple सॉफ़्टवेयर, सेवाएँ और तृतीय पक्ष की सामग्री सभी भाषाओं में या सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होगी। Apple ऐसी किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर, सेवाओं या तृतीय पक्ष सामग्री का जो उचित हो या किसी विशिष्ट स्थान में उपयोग के लिए उपलब्ध हो, प्रतिनिधित्व नहीं करता है। आप जितनी बार भी इस प्रकार की Apple सॉफ़्टवेयर, सेवाओं या तृतीय पक्ष की सामग्री के उपयोग या ऐक्सेस का चयन करते हैं, तो यह सब आप अपने स्वयं की पहल में करते हैं और इस के लिए लागू होने वाले किसी भी कानून का अनुपालन करने के लिए आप उत्तरदायी रहेंगे, जिसमें लागू हो सकने वाले स्थानीय कानून और गोपनीयता तथा डेटा कलेक्शन नियम शामिल हैं लेकिन जो इन तक ही सीमित नहीं है। Apple और उसके लाइसेंसधारकों को किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर और सेवा का ऐक्सेस किसी भी समय बदलने, निलंबित करने, हटाने या अक्षम करने का अधिकार है। ऐसी किसी भी स्थिति में किसी भी Apple सॉफ़्टवेयर और सेवा को हटाने या उनका ऐक्सेस अक्षम करने के लिए Apple उत्तरदायी नहीं होगा। किसी विशिष्ट Apple सॉफ़्टवेयर और सेवा के ऐक्सेस या उपयोग पर किसी भी स्थिति में और बिना सूचना या उत्तरदायित्व के Apple उन्हें सीमित कर सकता है।
7. समाप्ति। यह लाइसेंस समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। यदि आप इस लाइसेंस के किसी भी नियम का पालन करने में असफल रहते हैं तो इस लाइसेंस के तहत आपके अधिकार स्वतः समाप्त हो जाएँगे या अन्यथा Apple की ओर से बिना किसी नोटिस के प्रभावी नहीं रहेंगे। इस लाइसेंस के समाप्त हो जाने के बाद, आप Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग पूरी तरह से बंद कर देंगे और Apple सॉफ़्टवेयर की पूर्ण या आंशिक, सभी कॉपी को नष्ट कर देंगे। इस लाइसेंस के 5, 6, 7, 8, 9, 11, 12 और 13 अनुभाग ऐसे किसी भी समापन के दौरान अस्तित्व में रहेंगे।
8. वारंटियों का अस्वीकरण।
क. यदि आप एक ग्राहक हैं जो कि एक उपभोक्ता है (वह व्यक्ति जो अपने व्यापार, व्यवसाय या पेशे के अलावा Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करता है), आप जिस देश में रहते हैं आपके पास वहाँ के कानूनी अधिकार होंगे जो कि निम्नलिखित सीमाओं को आप पर लागू होने से प्रतिबंधित करेंगे और जहाँ ये प्रतिबंधित होंगे वे आप पर लागू नहीं होंगे। अधिकारों के बारे में अधिक जानने के लिए, आपको किसी स्थानीय उपभोक्ता सलाह संगठन से संपर्क करना चाहिए और क्षेत्राधिकार पूरक का संदर्भ लेना चाहिए।
ख. आप स्पष्ट रूप से यह स्वीकार करते हैं और इस बात की सहमति देते हैं कि प्रयोज्य कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, APPLE सॉफ़्टवेयर के उपयोग द्वारा निष्पादित सेवाएँ और उस APPLE सॉफ़्टवेयर द्वारा ऐक्सेस का जोखिम पूर्ण रूप से आप पर है और संतोषजनक गुणवत्ता, निष्पादन, शुद्धता और प्रयास का पूरा जोखिम भी आप पर है।
ग. लागू हो सकने वाले कानून से प्राप्त अनुमति के अनुसार अधिकतम उपयोग के लिए APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं को “जैसे है वैसे” और “जैसे उपलब्ध है वैसे” के अनुसार सभी दोष और किसी भी प्रकार के वारंटी के बिना प्रदान किया गया है और APPLE तथा APPLE के लाइसेंसधारक (अनुभाग 8 और 9 के हेतु एकत्रित रूप से उन्हें “APPLE” के रूप संदर्भित किया जाएगा) इसके अनुसार जो व्यक्त होती है, ध्वनित या वैधानिक होती है ऐसी सभी वारंटियों और शर्तों को APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं के संदर्भ में अस्वीकृत करते हैं जो ध्वनित वारंटियाँ और/या बाज़ार में लाने योग्य स्थितियों, संतोषजनक गुणवत्ता, विशिष्ट हेतु के लिए अनुकूल, शुद्धता, आनंद तथा तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन यहाँ तक सीमित नहीं हैं।
घ. APPLE अपने APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का आपके द्वारा उपयोग किए जाने पर यह वारंटी नहीं देता है कि APPLE सॉफ़्टवेयर में निहित प्रकार्य या उसके द्वारा प्रदान या निष्पादित की जाने वाली सेवाएँ आपकी आवश्यकता के अनुरूप होंगी या यह कि APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का प्रचालन बाधा रहित या त्रुटि मुक्त होगा या यह कि कोई भी सेवा जारी रहेगी या उपलब्ध करवाई जाएगी या यह कि APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवाओं में उपस्थित दोष सुधारे जाएँगे या यह कि APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवा किसी भी अन्य तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर, ऐप्लिकेशन या तृतीय पक्ष सेवाओं से संगत रहेगी या काम करेगी। इस APPLE सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करने पर तृतीय पक्ष के सॉफ़्टवेयर, ऐप्लिकेशन या तृतीय पक्ष की सेवाओं साथ ही APPLE प्रोडक्ट और सेवाओं की उपलब्धता और उपयोगिता प्रभावित हो सकती है।
ङ. आप यह भी स्वीकार करते हैं कि APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं को ऐसी परिस्थितियों या परिवेश के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है जहाँ विफलता या समय में विलंब या त्रुटियाँ या अशुद्धियों में APPLE सॉफ़्टवेयर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री या सेवाएँ मृत्यु, व्यक्तिगत क्षति, या गंभीर शारीरिक या पर्यावरणीय क्षति का कारण बन सकते हैं, जिसमें बिना प्रतिबंध के नाभिकीय फ़ीचर, विमान नेविगेशन या संचार व्यवस्था, हवाई यातायात नियंत्रण, जीवन समर्थन या आयुध प्रणालियाँ भी शामिल हैं।
च. APPLE या APPLE अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा कोई भी मौखिक या लिखित जानकारी या सलाह नहीं दी जाती है जिससे कोई वारंटी निर्मित होती है। APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के त्रुटिपूर्ण होने पर आपको आवश्यक सेवाओं, मरम्मत या सुधार या पूर्ण लागत का वहन करना होगा। कुछ क्षेत्राधिकार उपभोक्ता के लागू वैधानिक अधिकारों पर निहित वारंटी या सीमाओं के बहिष्कार की अनुमति नहीं देते हैं, इसलिए उपरोक्त बहिष्कार और सीमाएँ आप पर लागू नहीं हो सकती हैं।
9. उत्तरदायित्व की सीमाएँ। इस लाइसेंस में अन्यथा दिए गए प्रावधान को छोड़कर, लागू कानून द्वारा निषिद्ध न होने की सीमा तक, किसी भी स्थिति में APPLE, उसके सहयोगी, एजेंट या प्रमुख, व्यक्तिगत चोट या किसी भी आकस्मिक, विशेष, अप्रत्यक्ष या परिणामी क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे, इसमें, बिना किसी सीमा के, लाभ की हानि, भ्रष्टाचार या डेटा की हानि, किसी भी डेटा या जानकारी को प्रेषित या प्राप्त करने में विफलता (सीमा के बिना पाठ्यक्रम निर्देश, असाइनमेंट और सामग्री सहित), व्यापार में रुकावट या कोई अन्य वाणिज्यिक क्षति या हानि, जो आपके द्वारा APPLE सॉफ़्टवेयर और सेवाओं या APPLE सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के साथ संयोजन में किसी तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर, एप्लिकेशन या सेवाओं का उपयोग करने की क्षमता या उपयोग करने की क्षमता से उत्पन्न या उससे संबंधित क्षति शामिल है, चाहे इसका कारण कुछ भी हो, उत्तरदायित्व के सिद्धांत (अनुबंध, अपकार या अन्यथा) की परवाह किए बिना और भले ही APPLE को ऐसी क्षतियों की संभावना के बारे में सलाह दी गई हो। कुछ क्षेत्राधिकार व्यक्तिगत चोट या आकस्मिक या परिणामी क्षतियों के लिए देयता के बहिष्करण या परिसीमन की अनुमति नहीं देते हैं, इसलिए ऐसा हो सकता है कि यह सीमा आप पर लागू न हो। किसी भी स्थिति में सभी (व्यक्तिगत क्षति की स्थितियों में प्रयोज्य कानून के अतिरिक्त) क्षतियों के लिए Apple का कुल दायित्व दो सौ पचास डॉलर ($250.00) की राशि से अधिक नहीं होगा। उपर्युक्त सीमाएँ तब भी लागू होंगी, जब उपर्युक्त उपाय अपने आवश्यक उद्देश्य में असफल हो जाए।
10. निर्यात नियंत्रण। संयुक्त राज्य के कानून और अधिकार क्षेत्र के कानूनों जिसमें Apple सॉफ़्टवेयर प्राप्त किया गया था, के अतिरिक्त आप Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग या अन्यथा निर्यात या पुनः निर्यात नहीं कर सकते हैं। विशेष रूप से, लेकिन बिना किसी सीमा के, Apple सॉफ़्टवेयर को (क) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित देश में या (ख) विशेष रूप से नामित राष्ट्रों की अमेरिकी ट्रेज़री विभाग की सूची या अमेरिकी वाणिज्य विभाग के विशेष अभिहीत व्यक्तियों या निकाय की सूची या अन्य किसी प्रतिबंधित पक्षों की सूची में निहित किसी व्यक्ति को निर्यात या पुनः निर्यात नहीं किया जा सकता है। Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके, आप प्रतिनिधित्व करते हैं और आश्वासन देते हैं कि आप ऐसे किसी भी देश या सूची में नहीं रह रहे हैं। आप यह भी सहमति देते हैं कि आप संयुक्त राज्य के कानून द्वारा निषिद्ध किसी भी उद्देश्य के लिए Apple सॉफ़्टवेयर का उपयोग नहीं करेंगे, जिसमें बिना किसी सीमा के, मिसाइलों, परमाणु, रासायनिक या जैविक हथियारों का विकास, डिज़ाइन, निर्माण या उत्पादन शामिल है।
11. सरकारी अंतिम उपयोगकर्ता और HIPAA द्वारा कवर की गई संस्थाएँ और व्यावसायिक सहयोगी
क. सरकारी अंतिम उपयोगकर्ता। Apple सॉफ़्टवेयर और संबंधित दस्तावेज़ीकरण "वाणिज्यिक उत्पाद" हैं, जैसा कि इस शब्द को 48 C.F.R. §2.101 में परिभाषित किया गया है, जिसमें "वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर" और "वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर दस्तावेज़ीकरण" शामिल हैं, क्योंकि ऐसे शब्दों का उपयोग 48 C.F.R. §12.212 या 48 C.F.R. §227.7202 में किया जाता है, जैसा लागू हो। 48 C.F.R.§12.212 या 48 C.F.R.§227.7202-1 से 227.7202-4 के अनुरूप, जैसा लागू हो, वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर और वाणिज्यिक कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर दस्तावेज़ीकरण को अमेरिकी सरकार के अंतिम उपयोगकर्ताओं को (क) केवल वाणिज्यिक उत्पादों के रूप में, और (ख) केवल उन अधिकारों के साथ लाइसेंस दिया जा रहा है जो यहाँ के नियमों और शर्तों के अनुसार अन्य सभी अंतिम उपयोगकर्ताओं को दिए गए हैं। अप्रकाशित-अधिकार संयुक्त राज्य अमेरिका के कॉपीराइट कानूनों के अंतर्गत सुरक्षित हैं।
ख. HIPAA के अंतर्गत आने वाली संस्थाएँ और व्यावसायिक सहयोगी। यदि आप HIPAA द्वारा कवर की गई संस्था या व्यावसायिक सहयोगी हैं, तो आप Apple सॉफ़्टवेयर, Apple सेवाओं या उसके किसी घटक या फ़ंक्शन का उपयोग किसी भी संवेदनशील, व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य स्वास्थ्य जानकारी, जिसमें संरक्षित स्वास्थ्य जानकारी भी शामिल है, को बनाने, प्राप्त करने, बनाए रखने या संचारित करने के लिए नहीं करेंगे या Apple सॉफ़्टवेयर या Apple सेवाओं का किसी भी ऐसे तरीके से उपयोग नहीं करेंगे जो Apple (या Apple की कोई सहायक कंपनी) को आपका या किसी तृतीय पक्ष का व्यावसायिक सहयोगी बनाता हो। इस अनुभाग में प्रयुक्त शब्दों का वही अर्थ होगा जैसा 45 CFR §160.103 में परिभाषित किया गया है।
12. नियंत्रक कानून और गंभीरता। यह लाइसेंस, अपने कानूनी सिद्धांतों के टकराव को छोड़कर, कैलिफ़ोर्निया राज्य के कानूनों के अनुसार नियंत्रित होगा और समझा जाएगा। वस्तुओं की अंतर्राष्ट्रीय बिक्री के अनुबंध में यह लाइसेंस संयुक्त राष्ट्र संधिपत्र द्वारा शासित नहीं होगा, जिसका प्रयोग स्पष्ट रूप से अपवर्जित है। यदि आप यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले उपभोक्ता हैं, तो यह लाइसेंस आपके निवास के क्षेत्राधिकार में आने वाले कानून द्वारा शासित होगा। यदि किसी भी कारण से सक्षम क्षेत्राधिकार के न्यायालय को कोई प्रावधान, या उसका हिस्सा अप्रवर्तनीय लगता है, तो इस लाइसेंस का शेष हिस्सा पूर्ण रूप से बाध्य और प्रभावी होगा।
13. पूर्ण अनुबंध; शासी भाषा। यह लाइसेंस आपके और Apple के बीच Apple सॉफ़्टवेयर से संबधित संपूर्ण अनुबंध का गठन करता है और इस तरह की विषय वस्तु के बारे में सभी पूर्व या समकालीन सहमतियों को प्रतिस्थापित करता है। इस लाइसेंस में कोई भी संशोधन या परिवर्तन तब तक बाध्यकारी नहीं होगा जब तक कि वह लिखित रूप में न हो और Apple द्वारा हस्ताक्षरित न हो। इस लाइसेंस का कोई भी अनुवाद स्थानीय आवश्यकताओं के लिए किया जाता है और अंग्रेजी तथा गैर-अंग्रेज़ी संस्करणों बीच होने वाले विवाद की स्थिति में, यदि आपके क्षेत्राधिकार की सीमा में स्थानीय कानून द्वारा ऐसा निषिद्ध न हो तो इस लाइसेंस का अंग्रेज़ी संस्करण शासित होगा।
14. तृतीय पक्ष अभिस्वीकृतियाँ।
क. Apple सॉफ़्टवेयर के कुछ भागों में तृतीय पक्ष के सॉफ़्टवेयर और अन्य कॉपीराइट वाली सामग्रियों का उपयोग किया जा सकता है। ऐसी सामग्री के लिए अभिस्वीकृतियाँ, लाइसेंसिंग की शर्तें और प्रकटीकरण Apple सॉफ़्टवेयर के इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ों में शामिल है और ऐसी सामग्री का आपके द्वारा किया जाने वाला उपयोग उनकी संबंधित शर्तों के अधीन होगा। Google सुरक्षित ब्राउज़िंग सेवा का उपयोग Google की सेवा की शर्तें (https://www.google.com/intl/en-in/policies/terms/) तथा Google की गोपनीयता नीति (https://www.google.com/intl/hi/policies/privacy/) के अधीन है।
ख. Apple सॉफ़्टवेयर के साथ मिली कुछ सॉफ़्टवेयर लाइब्रेरी और अन्य तृतीय पक्ष सॉफ़्टवेयर मुफ़्त सॉफ़्टवेयर हैं और GNU जनरल पब्लिक लाइसेंस (GPL) या GNU लाइब्रेरी/लेसर जनरल पब्लिक लाइसेंस (LGPL) के नियमों के तहत लाइसेंसीकृत हैं। आप Apple को opensource@apple.com/in पर लिखित रूप में अनुरोध करके माध्यम, शिपिंग और हैंडलिंग के खर्च को छोड़कर बिना शुल्क के GPL या LGPL के नियमों के तहत, जो भी स्थिति हो, आप ऐसे मुफ़्त सॉफ़्टवेयर के लिए स्रोत कोड की पूर्ण मशीन-पठनीय कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। GPL/LGPL सॉफ़्टवेयर इस आशा से वितरित किया जाता है कि वह बिना किसी वारंटी के, यहाँ तक कि विक्रयशीलता या किसी विशिष्ट हेतु के लिए अनुकूलता की गर्भित वारंटी के बिना उपयोगी होगा। GPL और LGPL की कॉपी Apple सॉफ़्टवेयर के साथ शामिल होती है।
ग. MPEG-4 का उपयोग। इस उत्पाद को MPEG-4 सिस्टम स्टैंडर्ड के अनुपालन में एन्कोड करने के लिए MPEG-4 सिस्टम पेटेंट पोर्टफ़ोलियो लाइसेंस के तहत लाइसेंस प्राप्त है, बशर्ते कि एक अतिरिक्त लाइसेंस तथा रॉयल्टीज़ का भुगतान अग्रवर्णित के संबंध में आवश्यक हो (i) फ़िज़िकल मीडिया में स्टोर या एन्क्रिप्ट किए गए डेटा जिसके लिए टाइटल बाइ टाइटल आधार पर भुगतान किया जाता है तथा/या (ii) वह डेटा जिसके लिए टाइटल बाइ टाइटल आधार पर भुगतान किया जाता है और स्थाई स्टोरेज तथा/या उपयोग के लिए किसी अंतिम प्रयोक्ता को हस्तांतरित किया है। इस प्रकार के अतिरिक्त लाइसेंस MPEG LA, LLC से प्राप्त किए जा सकते हैं। अतिरिक्त विवरण के लिए https://www.mpegla.com देखें।
यह उत्पाद, किसी उपभोक्ता के निजी तथा गैर-व्यापारिक इस्तेमाल के लिए MPEG-4 विजुअल पेटेंट पोर्टफ़ोलियो लाइसेंस के तहत इनके लिए लाइसेंस प्राप्त है, (i) MPEG-4 विजुअल स्टैंडर्ड (“MPEG-4 वीडियो”) के अनुपालन में वीडियो एनकोड करना और/या (ii) MPEG-4 वीडियो को डीकोड करना, जिसे निजी तथा गैर-व्यापारिक गतिविधि में लिप्त उपभोक्ता द्वारा एनकोड किया गया हो और/या MPEG-4 वीडियो प्रदान करने के लिए MPEG LA द्वारा लाइसेंस प्राप्त वीडियो प्रदाता से प्राप्त किया गया हो। कोई लाइसेंस अनुमत या किसी अन्य उपयोग के लिए लक्षित नहीं है। अतिरिक्त जानकारी सहित प्रचार, आतंरिक और वाणिज्यिक उपयोग तथा लाइसेंसिंग से संबंधित जानकारी MPEG LA, LLC से प्राप्त की जा सकती है। https://www.mpegla.com देखें।
घ. H.264/AVC नोटिस। जब तक Apple सॉफ़्टवेयर में AVC एनकोडिंग और/या डीकोडिंग कार्यक्षमता शामिल है, तब तक H.264/AVC के वाणिज्यिक उपयोग के लिए अतिरिक्त लाइसेंसिंग की आवश्यकता होती है और निम्नलिखित प्रावधान लागू होते हैं: इस उत्पाद में AVC कार्यक्षमता को केवल उपभोक्ता के व्यक्तिगत और गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए लाइसेंस दिया जाता है (i) AVC मानक ("AVC वीडियो") के अनुपालन में वीडियो एन्कोड करने के लिए और/या (ii) AVC वीडियो को डिकोड करने के लिए जिसे एक व्यक्तिगत और गैर-व्यावसायिक गतिविधि में संलग्न उपभोक्ता द्वारा एन्कोड किया गया था और/या AVC वीडियो जिसे AVC वीडियो उपलब्ध कराने के लिए लाइसेंस प्राप्त वीडियो प्रदाता से प्राप्त किया गया था। अन्य उपयोगों और लाइसेंस के बारे में जानकारी MPEG LA L.L.C से प्राप्त की जा सकती है। देखें HTTPS://WWW.MPEGLA.COM.
ङ. AMR नोटिस। इस प्रोडक्ट की एडैप्टिव मल्टी-रेट (“AMR”) एन्कोडिंग और डीकोडिंग कार्यक्षमता को मोबाइल वॉइस कॉल करने या Windows प्लेटफ़ॉर्म के लिए QuickTime आर्किटेक्चर पर बने किसी भी टेलीफ़ोनी प्रोडक्ट में उपयोग का लाइसेंस नहीं मिला है। इस उत्पाद में AMR एनकोडिंग और डिकोडिंग कार्यक्षमता को सेलुलर संचार अवसंरचना (जैसे बेस स्टेशन, बेस स्टेशन कंट्रोलर/रेडियो नेटवर्क कंट्रोलर, स्विचिंग सेंटर और पब्लिक स्विच्ड नेटवर्क के लिए गेटवे आदि) में उपयोग के लिए लाइसेंस प्राप्त नहीं है।
च. FAA नोटिस। Apple सॉफ़्टवेयर द्वारा प्रदर्शित एयरक्राफ़्ट सिचुएशन डिस्प्ले और नेशनल एयरस्पेस सिस्टम स्टेटस इन्फ़ॉर्मेशन डेटा (सामूहिक रूप से “फ़्लाइट डेटा”) फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जनरेट किया जाता है। आपने FAA की पूर्व लिखित अनुमति के बिना फ़्लाइट डेटा का पुनः वितरण न करने की सहमति दी है। FAA और Apple, फ़्लाइट डेटा के उपयोग और उसकी सटीकता से संबंधित सभी स्पष्ट और गर्भित (विक्रयशीलता या किसी विशिष्ट हेतु के लिए अनुकूल होने की गर्भित वारंटी सहित) वारंटियों को अस्वीकार करता है। आप इस बात पर सहमति देते हैं कि फ़्लाइट डेटा के उपयोग से हुई किसी भी हानि, क्षति, दावे, दायित्व, खर्च या दंड के लिए या किसी अप्रत्यक्ष, विशेष, गौण, आकस्मिक या परिणामी क्षति के लिए FAA और Apple ज़िम्मेदार नहीं होगा। Apple सॉफ़्टवेयर, FAA द्वारा प्रायोजित या समर्थित नहीं है। FAA, तकनीकी या सिस्टम संबंधी समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार नहीं है और इस तरह की समस्याओं या ऑपरेशनल ट्रैफ़िक फ़्लो संबंधी समस्याओं के संबंध में आप FAA से संपर्क नहीं कर पाएँगे।
छ. Adobe Colour Profiles का उपयोग। इस लाइसेंस के आधार पर आप Apple सॉफ़्टवेयर के साथ मिले Adobe Colour Profile सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन इसके तहत Adobe, कलर प्रोफ़ाइल संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता देने के लिए बाध्य नहीं है, जिसमें प्रोफ़ाइल के अपग्रेड या भावी संस्करण या अन्य आइटम शामिल है। ऊपर दिए गए अनुबंध 8 और 9 के प्रावधानों के अलावा, Adobe किसी भी स्थिति, में किसी भी क्षति, दावों या खर्चों के लिए आपके प्रति उत्तरदायी नहीं होगा। Apple सॉफ़्टवेयर के साथ वितरित किया गया Adobe Colour Profile सॉफ़्टवेयर, Adobe से डाउनलोड करने के लिए https://www.adobe.com पर भी उपलब्ध है।
ज. Gracenote® अंतिम उपयोगकर्ता लाइसेंस अनुबंध। इस ऐप्लिकेशन या डिवाइस में Emeryville, California के Gracenote Inc. (“Gracenote”) का सॉफ़्टवेयर शामिल है। Gracenote सॉफ़्टवेयर (“Gracenote Software”) के कारण यह ऐप्लिकेशन डिस्क और/या फ़ाइल पहचान निष्पादित करने और ऑनलाइन सर्वरों या ऐम्बेडेड डेटाबेस (सामूहिक रूप से “Gracenote Servers”) से नाम, कलाकार, ट्रैक और शीर्षक जानकारी सहित, संगीत संबंधी जानकारी (“Gracenote Data”) प्राप्त करने और अन्य प्रकार्य करने में सक्षम होता है। आप Gracenote Data का उपयोग इस ऐप्लिकेशन या डिवाइस के केवल वांछित अंतिम उपयोगकर्ता प्रकार्यों के माध्यम से कर सकते हैं।
आप Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers का उपयोग केवल अपने निजी, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए करने की सहमति देते हैं। आप Gracenote Software या कोई भी Gracenote Data किसी तृतीय पक्ष को असाइन, कॉपी, ट्रांसफ़र या ट्रांसमिट नहीं करने की सहमति देते हैं। आप Gracenote Data, Gracenote Software या Gracenote Servers, का उपयोग या दोहन इस दस्तावेज़ के स्पष्ट रूप से उल्लेखित प्रावधानों के अलावा किसी और प्रकार से नहीं करने की सहमति देते हैं।
आप सहमति देते हैं कि Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers को उपयोग करने का आपका गैर-विशिष्ट लाइसेंस समाप्त हो जाएगा यदि आप इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं। यदि आपका लाइसेंस समाप्त होता है तो आप Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers के किसी भी और सभी प्रकार के उपयोग को रोकने के लिए सहमति देते हैं। Gracenote के पास समस्त स्वामित्व अधिकारों सहित Gracenote Data, Gracenote Software और Gracenote Servers के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी परिस्थिति में, आपके द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी के संबंध में आपको भुगतान करने के लिए Gracenote उत्तरदायी नहीं होगा। आप सहमति देते हैं कि Gracenote, Inc. द्वारा स्वयं इसके नाम से सीधे आपके विरुद्ध इस अनुबंध के अंतर्गत इसके अधिकारों को लागू कराया जा सकता है।
Gracenote सेवा द्वारा सांख्यिकीय उद्देश्यों से प्रश्नों की निगरानी के लिए एक विशिष्ट पहचानकर्ता का उपयोग किया जाता है। सांयोगिक रूप से आवंटित संख्यात्मक पहचानकर्ता का उद्देश्य Gracenote सेवा को प्रश्नों की गणना करने की अनुमति देना है जबकि आपके बारे में कोई जानकारी एकत्र नहीं की जाती है। अधिक जानकारी के लिए, Gracenote सेवा का Gracenote गोपनीयता नीति वेब पेज देखें।
Gracenote Software और Gracenote Data के प्रत्येक आइटम का लाइसेंस आपको “जैसे है वैसे” आधार पर प्रदान किया जाता है। Gracenote द्वारा Gracenote Servers में Gracenote Data से प्राप्त किसी सूचना की सटीकता के बारे में कोई कथन या आश्वासन, स्पष्ट या निहित रूप में नहीं दिया जाता है। Gracenote के पास Gracenote Servers से डेटा डिलीट करने या Gracenote के अनुसार पर्याप्त उचित कारण से डेटा श्रेणियों को बदलने का अधिकार सुरक्षित रहता है। इसका कोई आश्वासन नहीं दिया जाता है कि Gracenote Software या Gracenote Servers त्रुटिमुक्त हैं या यह कि Gracenote Software या Gracenote Servers की कार्यप्रणाली अबाधित है। Gracenote आपको नए उन्नत या अतिरिक्त डेटा प्रकार या श्रेणियाँ उपलब्ध कराने के लिए बाध्य नहीं है जिन्हें Gracenote भविष्य में उपलब्ध करा सकता है और वह किसी भी समय अपनी सेवाएँ रोकने के लिए स्वतंत्र है। GRACENOTE द्वारा बाज़ार में लाने योग्य स्थितियों गैर विशिष्ट के लिए अनुकूलता, स्वत्वाधिकार तथा गैर-उल्लंघन के लिए निहित आश्वासन सहित, परंतु इसी तक सीमित नहीं, कोई भी स्पष्ट या निहित वारंटी अस्वीकार की जाती है। GRACENOTE द्वारा उन परिणामों का आश्वासन नहीं दिया जाता है जिन्हें आपके द्वारा GRACENOTE SOFTWARE या किसी भी GRACENOTE SERVER को उपयोग करने से प्राप्त होगा। किसी भी स्थिति में GRACENOTE किसी भी परिणामी या आकस्मिक हानियों या किसी भी लाभ के नुकसान या आय की हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
15. Yahoo Search Service प्रतिबंध। Safari के ज़रिए उपलब्ध होने वाली Yahoo Search Service को केवल निम्नांकित देशों और क्षेत्रों में लाइसेंस प्राप्त है: अर्जेंटीना, अरुबा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बारबाडोस, बेल्जियम, बर्मूडा, ब्राज़ील, बुल्गेरिया, कनाडा, केमान आइलैंड, चिली, चीन मुख्यभूमि, हाँग काँग, ताइवान, कोलम्बिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, डोमिनियन रिपब्लिक, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, हाँगकांग, हंगरी, आइसलैंड, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जमाइका, जापान, लात्विया, लिथुआनिया, लक्जम्बर्ग, मलेशिया, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, निकारागुआ, नॉर्वे, पनामा, पेरू, फ़िलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, साउथ कोरिया, स्पेन, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, स्वीडन, स्विज़रलैंड, ताइवान, थाइलैंड, द बहामास, ट्रिनिदाद एंड टोबैगो, तुर्की, यूके, उरुग्वे, अमेरिका तथा वेनेज़ुएला।
EA1955
11/07/2025
————————————
क्षेत्राधिकार अनुपूरक
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में उपभोक्ताओं के लिए, इस लाइसेंस में निहीत कुछ भी ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता कानून (उपभोक्ता गारंटी सहित) के तहत आपके वैधानिक अधिकारों को प्रभावित नहीं करता है, या प्रभावित करने का उद्देश्य नहीं रखता है।
यदि आप ऑस्ट्रेलिया में FaceTime या iMessage का उपयोग कर रहे हैं, तो ये अतिरिक्त शर्तें इन सेवाओं के आपके उपयोग पर लागू होंगी। आप ऑस्ट्रेलियाई ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम और संबंधित ई-सुरक्षा क्रियान्वयन मानकों तथा आवश्यकताओं के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणियों की सामग्री भेजने, जनरेट करने, वितरित करने, संग्रहित करने, आग्रह करने या एक्सेस करने के लिए FaceTime या iMessage का उपयोग नहीं करने की सहमति देते हैं। ऐसी श्रेणियों में, निषिद्ध सीमा तक, ऐसा कंटेंट शामिल है जो बाल यौन शोषण या शोषण सामग्री; आतंकवादी कृत्यों को बढ़ावा देने, उसका आग्रह करने या सुविधा प्रदान करने; अवैध गतिविधि की योजना बनाने या उसकी सुविधा देने से संबंधित हो सकता है; इसमें आपराधिक या हिंसक सामग्री शामिल है; हानिकारक या अवैध नशीली दवाओं से संबंधित सामग्री शामिल है जो नशीली दवाओं के दुरुपयोग या लत के मामले का वर्णन, चित्रण, व्यक्त या अन्यथा व्यवहार करती है, या औचित्य के बिना उसी के दुरुपयोग या प्रचार के लिए विस्तृत निर्देश प्रदान करती है। यदि आप ऐसी सामग्री भेजते हैं, जेनरेट करते हैं, वितरित करते हैं, संग्रहीत करते हैं, मांगते हैं, या उसे एक्सेस करते हैं, तो Apple आपके FaceTime और iMessage के उपयोग को रोकने का अधिकार सुरक्षित रखता है (जिसमें आपको FaceTime और iMessage से निलंबित या समाप्त करना, इन सेवाओं के आपके उपयोग पर प्रतिबंध लगाना, या प्रासंगिक रूप से इन सेवाओं पर सामग्री तक पहुँच को हटाना, डिलीट करना या सीमित करना शामिल है)। आप इस बात के लिए भी सहमति देते हैं कि आप यह सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार हैं कि आपके खाते या आपके डिवाइस पर FaceTime और iMessage का सभी उपयोग इस लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन नहीं करता है।
जापान
इस लाइसेंस में किसी भी अन्य शर्तों के बावजूद, यदि जापान का कंज़्यूमर कॉन्ट्रैक्ट एक्ट लागू होता है, तो अनुबंध के उल्लंघन या Apple द्वारा किए गए अपकृत्य से उत्पन्न होने वाली क्षति (यदि ऐसी क्षति Apple के जानबूझकर किए गए कदाचार या घोर लापरवाही के कारण हुई हो) के लिए Apple की देयता को सीमित करने वाली शर्तें लागू नहीं होंगी।
कोरिया
स्थान जानकारी सेवा और स्थान-आधारित सेवा के लिए कोरिया पर लागू Apple उपयोग की शर्तें
Apple के उत्पादों और सेवाओं के लिए Apple Inc. ("Apple") द्वारा प्रदान की गई स्थान सेवाओं पर लागू उपयोग की शर्तों का विवरण नीचे दिया गया है। नीचे दी गई उपयोग की शर्तें किसी भी लागू Apple सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध, मोबाइल कैरियर के आवेदन फ़ॉर्म में शामिल स्थान संबंधी जानकारी के संग्रह की सहमति तथा iPhone और अन्य प्रासंगिक नियम व शर्तों के साथ लागू होती हैं।
1. सेवा के लिए शुल्क। Apple द्वारा निर्मित और बेचे जाने वाले उत्पादों के उपयोगकर्ताओं को Apple बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्थान निर्धारण सेवाएँ प्रदान करता है।
2. सेवा का विवरण। उपयोगकर्ता की सहमति से, Apple और तृतीय-पक्ष ऐप्स और वेबसाइटों के लिए डिवाइस या आइटम के वर्तमान स्थान के आधार पर जानकारी एकत्र करने और उपयोग करने के लिए स्थान सेवाएँ प्रदान की जाती हैं, जैसे (i) एक मैप एप्लिकेशन जो उपयोगकर्ता को मानचित्र पर उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाने की सुविधा प्रदान करता है; (ii) एक कैमरा एप्लिकेशन जो उपयोगकर्ताओं को फ़ोटो या वीडियो लेने के लोकेशन यानी स्थान को शामिल करने की सुविधा प्रदान करता है; (iii) एक कम्पास एप्लिकेशन; (iv) एक एप्लिकेशन जो उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस का स्थान साझा करने या खोए हुए डिवाइस या आइटम का पता लगाने की सुविधा प्रदान करता है; और (v) Apple या बाहरी डेवलपर द्वारा विकसित स्थान तकनीक से संबंधित एप्लिकेशन। कृपया ध्यान दें कि यदि कोई उपयोगकर्ता किसी ऐसे बाहरी एप्लिकेशन या सेवा का उपयोग करने का इच्छुक जो Apple के उत्पादों पर स्थान की जानकारी प्रदान करती है, तो उपयोगकर्ता को संबंधित डेवलपर या सेवा प्रदाता के लाइसेंस समझौते और ऐसे एप्लिकेशन या सेवा में उपयोग की जाने वाली स्थान की जानकारी के लिए गोपनीयता नीति को समझना चाहिए और उसका अनुपालन करना चाहिए।
3. लोकेशन की जानकारी। स्थान निर्धारण सुविधाओं वाले Apple उत्पाद, जैसे कि iPhone, समय-समय पर नज़दीकी Wi-Fi हॉटस्पॉट और सेल टावर (जहाँ किसी डिवाइस द्वारा समर्थित हो) के जियो-टैग किए गए स्थानों को अनाम और एन्क्रिप्टेड रूप में Apple को भेजेंगे, जिसका उपयोग Apple की स्थान निर्धारण तकनीक की सटीकता और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। यह जानकारी केवल तब ही प्रेषित होती है जब उपयोगकर्ता WiFi या सेलुलर नेटवर्क से कनेक्टेड होता है। जब उपयोगकर्ता स्थान साझा करना, किसी डिवाइस या वस्तु को खोया हुआ चिह्नित करना या अंतिम स्थान जानकारी भेजें सक्षम करना चुनते हैं, तब अनाम जियो-टैग किए गए स्थानों के अतिरिक्त, व्यक्तिगत स्थान की जानकारी Find My जैसी सेवाओं के साथ साझा की जाती है और इसे 24 घंटे तक Apple सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहीत किया जाता है।
4. स्थान संबंधी जानकारी एकत्र करने का उद्देश्य और अवधारण अवधि
Apple उपयोगकर्ता को स्थान संबंधी सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से स्थान संबंधी जानकारी रखता है। जब स्थान संबंधी जानकारी के संग्रहण और उपयोग का उद्देश्य पूरा हो जाता है और ऐसे डेटा को बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती है, तब Apple स्थान संबंधी जानकारी को डिलीट कर देता है।
5. उपयोगकर्ता और कानूनी संरक्षक के अधिकार और ऐसे अधिकारों का प्रयोग करने के तरीके
उपयोगकर्ता किसी भी समय सेटिंग्स > गोपनीयता और सुरक्षा > स्थान सेवाएँ पर जाकर अपने डिवाइस पर Apple की स्थान सेवाओं को नियंत्रित कर सकते हैं। स्थान सेवाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयोगकर्ताओं के अधिकारों पर अतिरिक्त जानकारी Apple की स्थान सेवाएँ और गोपनीयता पर उपलब्ध है, जिसे आप यहाँ देख सकते हैं: https://www.apple.com/kr/legal/privacy/data/ko/location-services/.
व्यक्तिगत जानकारी के संबंध में उपयोगकर्ताओं और कानूनी संरक्षकों के अधिकारों की जानकारी Apple की गोपनीयता नीति के कोरियाई परिशिष्ट में https://www.apple.com/kr/legal/privacy/kr/index.html पर उपलब्ध है।
6. उपयोगकर्ताओं को उनके निर्दिष्ट तृतीय पक्षों को स्थान संबंधी जानकारी प्रदान करने की अधिसूचना के संबंध में विवरण
उपयोगकर्ता का डिवाइस तृतीय पक्ष को कभी भी उपयोगकर्ता की सहमति के बिना स्थान की जानकारी प्रदान नहीं करता है। यदि उपयोगकर्ता की सहमति से स्थान की जानकारी निर्दिष्ट तृतीय पक्ष को प्रदान की जाती है तो उपयोगकर्ता को सूचित किया जाएगा।
7. स्थान संबंधी जानकारी डेटा लॉग को बनाए रखने के आधार और अवधि
Apple और Apple के डिवाइस कम से कम 6 महीने तक स्थान संबंधी जानकारी के संग्रहण, उपयोग और प्रावधान को सत्यापित करने वाले रिकॉर्ड को सुरक्षित रखते हैं।
8. कानून का अनुपालन। प्रासंगिक कानूनों और विनियमों के अनुसार स्थान सेवा के प्रावधान के संबंध में Apple द्वारा देयताओं का वाहन किया जाएगा।
9. संपर्क जानकारी। यदि आपके स्थान सेवा के संबंध में कोई प्रश्न हैं या इस संबंध में आपको कोई समस्या है, तो कृपया Apple Korea Ltd. से संपर्क करें।
Apple Korea Ltd.
517, Yeongdong-daero, Gangnam-gu, Seoul
39F, ASEM Tower (06164)
टेलीफ़ोन: +82 2 6712 6700
पिछली बार 31 मार्च, 2025 को अपडेट किया गया। Apple द्वारा प्रदान की गई अतिरिक्त सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अपडेट्स किए गए हैं।
यूनाइटेड किंगडम
यदि आप Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग, यूनाइटेड किंगडम में कर रहे हैं, तो ये अतिरिक्त शर्तें आपके उपयोग पर लागू होती हैं।
1. अवैध कंटेंट
Apple ने उपयोगकर्ताओं को अवैध कंटेंट से बचाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किए गए विभिन्न सिस्टम और प्रक्रियाएँ विकसित की हैं, जिन्हें Apple सॉफ़्टवेयर या सेवाओं पर लागू किया जा सकता है जैसा कि Apple सॉफ़्टवेयर सुविधा या सेवा की प्रकृति और उपयोगकर्ताओं के लिए संबंधित जोखिमों के आधार पर Apple उचित समझता है। उदाहरण के लिए, इन सिस्टम और प्रोसेस में, कार्यों को अवरुद्ध करना, ह्यूमन मॉडरेशन या उपयोगकर्ताओं के लिए कुछ कार्यात्मकताओं को अक्षम करने की क्षमता शामिल हो सकती है। कुछ मामलों में, उपयोगकर्ताओं को अवैध कंटेंट से बचाने के लिए सक्रिय तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि इमेज पहचानने की तकनीक।
इनमें से कुछ सुरक्षा उपाय, जैसे कि उपलब्ध रिपोर्टिंग टूल, उस समयावधि को कम करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जिसके लिए Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं पर गंभीर अवैध सामग्री मौजूद रह सकती है। इस प्रयोजन के लिए, गंभीर अवैध कंटेंट में आतंकवाद संबंधी कंटेंट, बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री और कुछ अन्य हानिकारक सामग्री शामिल हैं। Apple आनुपातिक सिस्टम और प्रक्रियाओं का उपयोग करता है, जिन्हें Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं पर ऐसी सामग्री के बारे में पता चलने या सतर्क होने पर तुरंत कंटेंट को हटाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे Apple अवैध मानता है।
यदि आपको Apple सॉफ़्टवेयर और सेवाओं का उपयोग करते समय ऐसा कंटेंट मिला है जिसे आप अवैध मानते हैं, तो आप https://www.apple.com/uk/legal/online-safety/index.html पर निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करके इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। आपके द्वारा रिपोर्ट सबमिट करने के बाद Apple अपने (यानी Apple के) कानूनी दायित्वों की और इस लाइसेंस के अनुसार रिपोर्ट की समीक्षा करेगा। समीक्षा के बाद, Apple द्वारा उस कंटेंट को हटाया जा सकता है और ऐसे अन्य कदम भी उठाए जा सकते हैं जिन्हें Apple उचित या आवश्यक समझता है।
2. अवैध कंटेंट के संबंध में रिपोर्ट और विवाद
यदि आपने Apple सॉफ़्टवेयर या सेवाओं पर कंटेंट जनरेट किया है, अपलोड किया है या साझा किया है, तो आप नीचे दी गई परिस्थितियों में https://www.apple.com/uk/legal/online-safety/index.html पर उल्लिखित प्रक्रियाओं का पालन करके रिपोर्ट सबमिट कर सकते हैं: (क) यदि आपके कंटेंट को Apple सॉफ़्टवेयर या सेवाओं से हटा दिया गया है या यदि आपको चेतावनी दी गई है या आपको Apple सॉफ़्टवेयर या सेवाओं तक पहुँचने या उनका उपयोग करने से निलंबित, प्रतिबंधित या सीमित किया गया है, इस आधार पर कि आपका कंटेंट अवैध कंटेंट है; या (ख) यदि Apple द्वारा उपयोग की गई किसी भी तकनीक के परिणामस्वरूप आपके कंटेंट को हटा दिया गया है या उस तक एक्सेस को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो आपके विचार से इस लाइसेंस के अंतर्गत नहीं है या इसका उल्लंघन है।
यदि आपको लगता है कि Apple अवैध कंटेंट, कंटेंट रिपोर्टिंग, कानून के अंतर्गत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उपयोगकर्ताओं के अधिकार या उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता के संबंध में अपने कानूनी कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहा है, तो आप रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
आपके द्वारा रिपोर्ट सबमिट करने के बाद, Apple द्वारा आपकी रिपोर्ट की Apple के कानूनी दायित्वों और इस लाइसेंस के अनुसार समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद, Apple द्वारा यह तय किया जाएगा कि आपकी रिपोर्ट पर कार्रवाई करनी है या नहीं। Apple ऐसे अन्य कदम भी उठा सकता है जिन्हें Apple उचित समझे और वह आपको आपकी रिपोर्ट के परिणाम से अवगत कराएगा।
यदि आपको Apple सॉफ़्टवेयर या सेवाओं से निलंबित या समाप्त किया जाता है या आपके द्वारा जनरेट, अपलोड या साझा की गई सामग्री को Apple सॉफ़्टवेयर या सेवाओं से हटा दिया जाता है या इस लाइसेंस के उल्लंघन में उस तक पहुँच प्रतिबंधित कर दी जाती है, तो आपको अनुबंध के उल्लंघन के लिए कार्यवाही करने का अधिकार है।
————————————
Apple Pay और Wallet की नियम और शर्तें
ये Apple Pay और Wallet नियम और शर्तें (“Apple Pay और Wallet शर्तें”) macOS (“लाइसेंस”) के लिए Apple सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध को पूरक करती हैं; लाइसेंस की शर्तें और ये Apple Pay और Wallet शर्तें दोनों ही Apple Pay फ़ीचर (“Apple Pay ”) और Apple Wallet (“Wallet”) के आपके उपयोग को नियंत्रित करतीहैं, जिन्हें लाइसेंस के तहत “सेवा” माना जाएगा। इन Apple Pay और Wallet शर्तों में उपयोग किए गए कैपिटलाइज़ शब्दों का अर्थ लाइसेंस में बताया गया है। Apple Pay और Wallet की इन शर्तों को स्वीकार करने से आपके सभी Apple डिवाइस पर संबंधित Apple Pay और Wallet शर्तों की स्वीकृति मिलती है, जो Apple Pay और Wallet को सपोर्ट करते हैं।
Apple Pay और Apple Wallet ("Wallet") में आपके समर्थित कार्ड (जैसा कि नीचे परिभाषित किया गया है) का समर्थन संयुक्त राज्य अमेरिका में Apple Payments Services LLC ("Apple Payments Services") द्वारा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर अन्य Apple सहयोगियों द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। Wallet अन्यथा Apple और अन्य Apple सहयोगियों द्वारा प्रदान किया जाता है। Apple, Apple Payments Services और संबंधित Apple सहयोगी उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में Apple Pay शर्तों के पक्षकार हैं।
1. अवलोकन
Apple Pay
Apple Pay से आप चुनिंदा वेबसाइट में क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड के साथ ही तृतीय पक्ष किस्त भुगतान सेवाओं का उपयोग करके संपर्क रहित भुगतान कर भी सकते हैं। संभव है कि Apple Pay और Apple Pay के कुछ फ़ीचर केवल चुनिंदा क्षेत्रों में, चुनिंदा कार्ड जारीकर्ताओं, भुगतान नेटवर्कों, व्यापारियों और अन्य तृतीय पक्षों के पास ही उपलब्ध हों।
Wallet
Wallet आपको Apple Pay के साथ उपयोग किए जाने वाले क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड (सामूहिक रूप से, “समर्थित कार्ड”) के वर्चुअल प्रतिनिधित्व को संग्रहित करने देता है। हो सकता है कि समर्थित कार्ड केवल चुनिंदा क्षेत्रों में और चुनिंदा सहयोगियों के यहाँ उपलब्ध हों और समर्थित कार्ड समय-समय पर बदल सकते हैं।
2. योग्यता
Apple Pay और Wallet को सेट अप करने और उसका उपयोग करने के लिए, आपके पास (i) एक समर्थित Mac कंप्यूटर होना चाहिए जो ऑपरेटिंग सॉफ़्टवेयर का ऐसा संस्करण चला रहा हो जो सेवाओं (नवीनतम संस्करण अनुशंसित और कभी-कभी आवश्यक) को सपोर्ट करता हो, (ii) Apple खाते से संबद्ध iCloud खाता जो Apple के साथ अच्छी स्थिति में है और (iii) इंटरनेट ऐक्सेस या सेलुलर डेटा ऐक्सेस (शुल्क लागू हो सकते हैं)। कुछ अपवादों के अधीन, समर्थित कार्ड केवल 13 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध हैं और ये iCloud या संबंधित जारीकर्ता, व्यापारी या अन्य तृतीय पक्ष द्वारा लगाए गए अतिरिक्त आयु-आधारित प्रतिबंधों के अधीन हो सकते हैं।
3. सेवाओं का उपयोग
आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए Apple Pay बनाया है और आप केवल आपके समर्थित कार्ड के लिए प्रबंध कर सकते हैं। यदि आप किसी समर्थित कॉर्पोरेट कार्ड का प्रावधान कर रहे हैं, तो आप यह दर्शाते हैं कि आप ऐसा अपने नियोक्ता के प्राधिकार से कर रहे हैं और आप अपने नियोक्ता को इन Apple Pay और Wallet शर्तों और Apple Pay और Wallet के उपयोग से प्रभावित सभी लेन-देन के लिए बाध्य करने के लिए अधिकृत हैं।
आप सहमति देते हैं कि आप Apple Pay का उपयोग अवैध या धोखाधड़ी वाले उद्देश्यों के लिए या ऐसे किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं करेंगे जो लाइसेंस और Apple Pay शर्तों द्वारा निषिद्ध है। इसके अलावा आप लागू होने वाले कानूनों और विनियमों के अनुसार Apple Pay का उपयोग करने की सहमति देते हैं। आप यह भी सहमति देते हैं कि आप Apple Pay (किसी भी ऑटोमेटेड साधन से सेवा ऐक्सेस करने समेत) या सेवा से जुड़े किसी भी सर्वर या नेटवर्क, अथवा कोई भी पॉलिसी, आवश्यकताएँ या सेवा से जुड़े नेटवर्क के विनियमों (उस पर किसी भी अनधिकृत ऐक्सेस, उपयोग या डेटा तथा ट्रैफ़िक की निगरानी के उपयोग समेत) में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और उन्हें बाधित नहीं करेंगे।
आप वेबसाइट पर भुगतान शुरू करने के लिए अपने समर्थित Mac कंप्यूटर पर Apple Pay का उपयोग कर सकते हैं। आप Touch ID या पासवर्ड, समर्थित iPhone या समर्थित Apple Watch के साथ अपने Mac का उपयोग करके लेनदेन को अधिकृत करके अपनी खरीदारी पूरी कर सकते हैं। यदि आप अपने Mac कंप्यूटर पर अपनी खरीदारी पूरी करते हैं, तो आपके पास एक समर्थित कार्ड होना चाहिए जो किसी सक्रिय iCloud खाते से संबद्ध हो। यदि आप iPhone या Apple Watch (सामूहिक रूप से, “समर्थित डिवाइस”) का उपयोग करके अपनी खरीदारी पूरी करते हैं, तो आपको उसी Apple खाते के साथ साइन इन करना होगा जो आपके Mac कंप्यूटर पर है।
Safari के अलावा किसी डेस्कटॉप वेब ब्राउज़र पर Apple Pay का उपयोग करते समय, आपके पास एक समर्थित कार्ड होना चाहिए जिसे किसी समर्थित iPhone या iPad के लिए प्रावधान किया गया है। Apple Pay में निर्धारित इन नियमों के अलावा, वेबसाइट पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए Apple Pay का आपके द्वारा किया गया उपयोग आपके समर्थित डिवाइसों पर लागू होने वाले Apple Pay और Wallet के नियम व शर्तों का विषय है, ये वे नियम होते हैं जो एतदद्वारा संदर्भ द्वारा निगमित हैं और जिन्हें यहाँ जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है: सेटिंग्स > सामान्य > हमारे बारे में > कानूनी > आपके iPhone डिवाइस से लाइसेंस या हमारे बारे में > कानूनी > पेयर किए गए iPhone डिवाइस पर Watch ऐप से लाइसेंस। समर्थित डिवाइस समय-समय पर बदल सकते हैं।
4. Apple का आपके साथ संबंध
केवल इस सेक्शन 3 के प्रयोजनों के लिए, “Apple” का सामूहिक रूप से संदर्भ, Apple Inc., Apple Payments Services LLC और संबंधित Apple सहयोगियों से है। आपके द्वारा Apple Pay और की शर्तों का उपयोग इन Apple Pay शर्तों के साथ-साथ आपके समर्थित कार्ड के लिए ज़िम्मेदार संबंधित जारीकर्ता या अन्य तृतीय पक्ष के साथ आपके द्वारा किए गए कार्डधारक समझौते की शर्तों द्वारा नियंत्रित होगा।
Apple कोई वित्तीय संस्थान नहीं है। समर्थित कार्ड Apple द्वारा जारी या सेवित नहीं किए जाते हैं, और Apple भुगतान संसाधित नहीं करता है या भुगतान, चार्जबैक, रिटर्न, रिफ़ंड, पुरस्कार, मूल्य, छूट, ऑर्डर, ऑर्डर पूर्ति, या अन्य वाणिज्यिक गतिविधि पर कोई अन्य नियंत्रण नहीं रखता है जो आपके Apple Pay या Wallet के उपयोग से उत्पन्न हो सकते हैं।
Apple Pay पर किश्तों में भुगतान तृतीय पक्ष के भागीदारों द्वारा समर्थित और प्रबंधित किया जाता है। यदि आप Apple Pay का उपयोग करते समय किश्तों में भुगतान करना या किसी तृतीय पक्ष के साथ बाद में भुगतान करना चुनते हैं, तो आप तृतीय पक्ष के साथ अनुबंध कर रहे हैं और आपकी खरीद दायित्व की पात्रता निर्धारण और पुनर्भुगतान उस तृतीय पक्ष की सेवा की शर्तों द्वारा नियंत्रित होते हैं, जो चेकआउट के दौरान आपको प्रस्तुत किए जाते हैं। Apple, आपके और उस तृतीय पक्ष के बीच किसी भी अनुबंध का पक्ष नहीं है और ऐसी किश्त भुगतान सेवाओं और अनुबंधों के संबंध में सभी दायित्वों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है।
आपको जिस जारीकर्ता ने कार्ड जारी किया है, उसके कार्डधारक अनुबंध की शर्तें आपके समर्थित कार्ड और उसका Apple Pay के संबंध में होने वाले उपयोग को नियंत्रित करना जारी रखेंगी। इसी प्रकार, आपके द्वारा Apple Pay सुविधा का उपयोग कर की जाने वाले किसी भी प्रोडक्ट या सेवा की खरीदारी व्यापारी के नियम और शर्तों के अधीन होगी।
किसी भी कार्डधारक या व्यापारी के अनुबंध के नियमों को या Apple Pay के फ़ीचर के उपयोग पर लागू अन्य नियम और शर्तों को लाइसेंस या इन Apple Pay और Wallet शर्तों द्वारा किसी भी प्रकार संशोधित नहीं किया जा सकता है और ऐसी शर्तें Apple Pay के लागू होने योग्य फ़ीचर और आपके समर्थित Mac कंप्यूटर पर उसके वर्चुअल प्रतिरूप के आपके उपयोग पर लागू होंगी।
आप सहमति देते हैं कि Apple आपके कार्डधारक या व्यापारी समझौतों में एक पक्ष नहीं है, न ही Apple (क) किसी भी समर्थित कार्ड, वाणिज्य से जुड़ी गतिविधियों, लेनदेन, खरीदारी, ऑर्डर, ऑर्डर पूर्ति या Apple Pay या Wallet का उपयोग करते समय प्राप्ति की सामग्री, सटीकता या उपलब्धता के लिए (ख) क्रेडिट जारी करना या क्रेडिट के लिए पात्रता का आकलन करने; (ग) आपके Apple Pay या Wallet के उपयोग से संबंधित जारीकर्ताओं, व्यापारियों या अन्य तीसरे पक्ष की गतिविधियाँ; (घ) समर्थित कार्ड के संबंध में जारीकर्ता, व्यापारी या अन्य तीसरे पक्ष द्वारा किए गए निर्णय; (ङ) आपके समर्थित कार्ड के संबंध में पुरस्कारों या संग्रहीत मूल्य का संचय या रीडेम्पशन; या (च) प्रीपेड समर्थित कार्ड की फंडिंग या रीलोडिंग के लिए ज़िम्मेदार है। समर्थित कार्ड या इससे जुड़ी वाणिज्यिक गतिविधि से संबंधित सभी विवादों या प्रश्नों के लिए, कृपया अपने जारीकर्ता या संबंधित व्यापारी से संपर्क करें। Apple Pay या Wallet से संबंधित प्रश्नों के लिए, कृपया अपने क्षेत्र में Apple के समर्थन से संपर्क करें; प्रत्येक क्षेत्र के लिए Apple का लाइव फ़ोन समर्थन नंबर https://support.apple.com/106932 पर उपलब्ध है।
5. गोपनीयता
समर्थित डिवाइस पर भुगतान ट्रांज़ैक्शन को पूरा करने के लिए Apple Pay का उपयोग करते समय, Apple Pay आपके ट्रांज़ैक्शन को पूरा करने के लिए आपके Mac कंप्यूटर और आपके समर्थित डिवाइस के बीच एन्क्रिप्टेड प्रारूप में भुगतान की जानकारी को ट्रांसफ़र करेगा। Touch ID वाले MacBook Pro पर कोई भुगतान व्यवहार करने के लिए Apple Pay का उपयोग करते समय आपकी भुगतान जानकारी उस व्यवहार के एक भाग के रूप में वेबसाइट को एन्क्रिप्टेड प्रारूप में दी जाएगी। Touch ID वाले MacBook Pro पर Apple Pay से कोई कार्ड जोड़ते समय आपके डिवाइस की जानकारी जैसे किसी डिवाइस की सेटिंग सक्षम हैं या नहीं और डिवाइस पैटर्न (उदाहरण के लिए प्रतिशत समय डिवाइस गति में है, प्रति सप्ताह कॉल की अनुमानित संख्या) का उपयोग करता है या नहीं, Apple को आपकी पात्रता निर्धारित करने और आपको धोखाधड़ी से बचाने के लिए भेजी जाएगी। आप Apple Pay के अपने उपयोग के भाग के रूप में एकत्र की जाने वाली, उपयोग की जाने वाली और शेयर की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी के बारे में Apple Pay और गोपनीयता का परिचय सहित संबंधित सेवा विशिष्ट गोपनीयता सूचनाओं को पढ़कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसे आपके iOS डिवाइस या Mac कंप्यूटर या युग्मित iOS डिवाइस पर Watch ऐप में या https://www.apple.com/in/legal/privacy/ पर जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है। Apple Pay और Wallet का उपयोग करके आप Apple को और उसकी सहायक कंपनियों और एजेंट को ये सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, समस्त पूर्ववर्ती जानकारी को हस्तांतरित करने, एकत्र करने, रखरखाव करने, संसाधित करने और उपयोग करने की स्वीकृति और सहमति देते हैं।
6. सुरक्षा
Apple Pay और Wallet आपके समर्थित कार्ड के कृत्रिम रूपांतरण को संग्रहीत करता है और उसी तरह से इनका संरक्षण किया जाना चाहिए जैसे आप अपने भौतिक वॉलेट या क्रेडिट, डेबिट, प्रीपेड और अन्य कार्ड को सुरक्षित रखते हैं। आप अपने Mac कंप्यूटर, समर्थित डिवाइस, आपके Apple खाते, आपकी Touch ID जानकारी, आपके डिवाइस के लिए पासकोड और सेवाओं (सामूहिक रूप से, आपके “क्रेडेंशियल”) के संबंध में उपयोग किए जाने वाले किसी भी अन्य प्रमाणीकरण क्रेडेंशियल्स की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं। यदि आप किसी अन्य व्यक्ति को अपने Mac कंप्यूटर या समर्थित डिवाइस का उपयोग करने की अनुमति देते हैं (उदाहरण के लिए, किसी तृतीय पक्ष को अपना डिवाइस पासकोड प्रदान करके या किसी अन्य तरीके से अपने किसी क्रेडेंशियल को किसी तृतीय पक्ष को प्रदान करके), तो वह व्यक्ति Wallet में आपके समर्थित कार्ड के साथ भुगतान करने, उससे संबंधित मूल्य का उपयोग करने या अन्य लेनदेन करने में सक्षम हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप उस व्यक्ति द्वारा किए गए सभी भुगतानों और लेने-देन के लिए ज़िम्मेदार होंगे।
यदि आप अपने Mac कंप्यूटर या समर्थित डिवाइस में अनधिकृत संशोधन करते हैं, जैसे कि हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर नियंत्रणों को अक्षम करना (जिसे कभी-कभी “जेलब्रेकिंग” कहा जाता है), तो हो सकता है कि आपका Mac कंप्यूटर और/या समर्थित डिवाइस अब सेवाओं तक पहुँचने या उनका उपयोग करने के योग्य न हों। आप स्वीकार करते हैं कि Apple Pay और Wallet से जुड़ी शर्तों के संबंध में संशोधित डिवाइस का उपयोग करना स्पष्ट रूप से निषिद्ध है, इसे पूरक शर्तों का उल्लंघन माना जाता है और हमारे लिए आपके द्वारा सेवाओं के एक्सेस को इनकार करने या सीमित का कारण बनता है।
यदि आपका डिवाइस गुम या चोरी हो गया है और आपने Find My सक्षम किया हुआ है, तो आप Find My या https://icloud.com का उपयोग करके आपके Mac कंप्यूटर को खोया हुआ मोड में रखकर उस पर मौजूद वर्चुअल समर्थित भुगतान कार्ड से भुगतान करने की क्षमता निलंबित कर सकते हैं। आप अपने डिवाइस से डेटा भी मिटा सकते हैं जिससे कि डिवाइस पर मौजूद वर्चुअल समर्थित कार्ड से भुगतान करने की क्षमता निलंबित करने का प्रयास किया जाएगा। यदि आपने Apple Pay का उपयोग करके आवर्ती भुगतान लेनदेन सेटअप किया है, तो आपको आवर्ती भुगतान को रद्द करने के लिए संबंधित जारीकर्ता या व्यापारी से संपर्क करना पड़ सकता है। अपने वर्चुअल समर्थित कार्ड पर अनधिकृत ऐक्सेस को रोकने के लिए आपको अपने समर्थित कार्ड के कार्ड जारीकर्ता से भी संपर्क करना चाहिए।
यदि आप रिपोर्ट करते हैं या Apple या उसके सहयोगियों को कपटपूर्ण या अपमानजनक गतिविधि का संदेह होता है, तो आप Apple और उसके सहयोगियों के साथ किसी भी जाँच में सहयोग करने और हमारे द्वारा निर्धारित किसी भी धोखाधड़ी रोकथाम उपायों का उपयोग करने के लिए सहमति देते हैं।
7. दायित्व की सीमा
लाइसेंस में निर्धारित वारंटियों और दायित्व की सीमा के अस्वीकरण के अलावा, APPLE, APPLE PAYMENTS SERVICES और संबंधित APPLE सहयोगी खरीद, भुगतान, लेनदेन, ऑर्डर, ऑर्डर पूर्ति के लिए कोई दायित्व नहीं लेते हैं, रसीद की जानकारी या APPLE PAY या WALLET, का उपयोग करके की गई अन्य वाणिज्य गतिविधि और आप अपने समर्थित कार्ड और संबद्ध वाणिज्य गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रश्न या विवाद को हल करने के लिए अपने कार्ड जारीकर्ता, भुगतान नेटवर्क या व्यापारी के साथ होने वाले समझौतों को पूरी तरह से देखने की सहमति देते हैं।
———————————————
APPLE, APPLE PAYMENTS SERVICES और संबंधित APPLE सहयोगियों की सूचनाएँ
यदि Apple, Apple Payments Services या Apple के सहायक को सेवाओं के बारे में आपसे संपर्क करने की आवश्यकता है, तो आप ईमेल द्वारा नोटिस प्राप्त करने की सहमति देते हैं। आप सहमत होते हैं कि हमारे द्वारा आपको इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे गए ऐसे किसी भी नोटिस से कानूनी संपर्क की प्रत्येक आवश्यकता पूरी होगी।