यह जानकारी बाद में देखने के लिए Apple मेन्यू पर क्लिक करें, फिर सिस्टम सेटिंग चुनें। सिस्टम सेटिंग में, सामान्य पर क्लिक करें, परिचय पर क्लिक करें, फिर सुरक्षा और हैंडलिंग पर क्लिक करें। MacBook Pro का इस्तेमाल करने के बारे में अधिक जानने के लिए “नुस्ख़े” ऐप में *MacBook Pro शुरुआत करें यूज़र गाइड* की समीक्षा करें या [support.apple.com/en-in/guide/macbook-pro](https://support.apple.com/en-in/guide/macbook-pro) पर जाएँ। अतिरिक्त जानकारी के लिए *MacBook Pro शुरुआत करें यूज़र गाइड* में “सुरक्षा, हैंडलिंग और नियामक जानकारी” देखें। #### सुनने की क्षमता की हानि से बचें सुनने की क्षमता में संभावित हानि से बचने के लिए लंबे समय तक बहुत तेज़ वॉल्यूम में न सुनें। ध्वनि और श्रवण क्षमता के बारे में अधिक जानकारी [apple.com/in/sound](https://www.apple.com/in/sound/) पर ऑनलाइन उपलब्ध है। #### मेडिकल डिवाइस संबंधी व्यवधान MacBook Pro में मैग्नेट मौजूद है जिससे मेडिकल डिवाइस के काम करने में बाधा आ सकती है। *MacBook Pro शुरुआत करें यूज़र गाइड* में “महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी” देखें। #### लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में आपका MacBook Pro सामान्य उपयोग के दौरान अधिक गर्म हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि MacBook Pro का इस्तेमाल करते समय या इसे चार्ज करते समय इसे किसी कठोर, स्थिर और काम करने लायक अच्छी हवादार सतह पर रखा जाए। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए विवेक का इस्तेमाल करें जहाँ डिवाइस या इसके पावर अडैप्टर के काम करने के दौरान या पावर सोर्स में लगे होने के दौरान आपका शरीर इनके संपर्क में लंबे समय तक रहता है क्योंकि गर्म सतहों के साथ लगातार संपर्क से असुविधा हो सकती है या चोट लग सकती है। अगर आपकी ऐसी शारीरिक स्थिति है जिसमें शरीर द्वारा गर्मी का पता लगाने की आपकी क्षमता प्रभावित होती है, तो विशेष रूप से ध्यान रखें। #### नियामक जानकारी नियामक प्रमाणन संबंधी जानकारी डिवाइस पर मौजूद है। Apple मेन्यू पर क्लिक करें, इस Mac का परिचय चुनें, फिर नियामक सर्टिफ़िकेट पर क्लिक करें। अतिरिक्त नियामक जानकारी *MacBook Pro शुरुआत करें यूज़र गाइड* में “सुरक्षा, हैंडलिंग और नियामक जानकारी” में मौजूद है। #### ENERGY STAR® अनुपालन ![ENERGY STAR लेबल](Energy_Star_label.png) ENERGY STAR पार्टनर के तौर पर Apple ने निर्धारित किया है कि इस उत्पाद का मानक कॉन्फ़िगरेशन ऊर्जा दक्षता के लिए ENERGY STAR दिशानिर्देशों को पूरा करता है। ENERGY STAR प्रोग्राम उर्जा-दक्ष उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के निर्माताओं के साथ एक सहयोग संबंध है। उत्पादों की ऊर्जा खपत को कम करने से धन की बचत होती है और इससे मूल्यवान संसाधनों को संरक्षित रखने में मदद मिलती है। ENERGY STAR के बारे में अधिक जानकारी के लिए [energystar.gov](https://www.energystar.gov) पर जाएँ। यह कंप्यूटर यूज़र निष्क्रियता के 10 मिनट के बाद स्लीप मोड में जाने पर सेट किए गए कंप्यूटर के साथ सक्षम किए गए पावर मैनेजमेंट सिस्टम के साथ भेजा गया है। अपने कंप्यूटर को सक्रिय करने के लिए, ट्रैकपैड पर क्लिक करें या कीबोर्ड में कोई “की” दबाएँ। #### निपटारा और रिसाइक्लिंग संबंधी जानकारी ![इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट निपटारा लेबल](WheelieBin_logo_thin_5mm_042017.png) उपरोक्त चिह्न का मतलब है कि स्थानीय क़ानून और विनियमों के अनुसार आपका उत्पाद और/या इसकी बैटरी का निपटारा घरेलू अपशिष्ट से अलग किया जाना चाहिए। जब यह उत्पाद इसके उपयोग की अंतिम अवस्था में पहुँच जाता है, तो इसे स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित संग्रह केंद्र पर ले जाएँ। निपटारे के समय आपके उत्पाद और/या इसकी बैटरी का अलग से संग्रह और रिसाइक्लिंग होने से प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखने और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि इसे इस प्रकार से रिसाइक्ल किया गया है जिससे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा होती है। Apple के रिसाइक्लिंग प्रोग्राम, रिसाइक्लिंग संग्रह केंद्रों, प्रतिबंधित पदार्थों और अन्य पर्यावरणीय प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी के लिए [apple.com/in/environment](https://www.apple.com/in/environment/) पर जाएँ। #### बिल्टइन बैटरी और चार्जिंग बिल्टइन बैटरी को Apple के रिपेयर मैनुअल में दिए गए निर्देशों का पालन करके बदला जा सकता है या इसकी मरम्मत की जा सकती है ताकि बैटरी का नुक़सान न हो, जिसके कारण ओवरहीटिंग हो सकती है, आग लग सकती है या चोट लग सकती है। उक्त निर्देशों का पालन किए बिना या असंगत पार्ट्स का इस्तेमाल करने पर की गई मरम्मत से डिवाइस की सुरक्षा और कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। बिल्टइन बैटरी को रीसाइकल किया जाना चाहिए या इसका घरेलू कचरे से अलग निपटारा किया जाना चाहिए। बैटरियों का निपटारा आपके स्थानीय पर्यावरण क़ानूनों और दिशानिर्देशों के अनुसार करें। बैटरी की रिसाइक्लिंग और बदलने के बारे में जानकारी के लिए, [apple.com/in/batteries/service-and-recycling](https://www.apple.com/batteries/service-and-recycling/) पर जाएँ। चार्जिंग के बारे में जानकारी के लिए *MacBook Pro शुरुआत करें यूज़र गाइड* में “महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी” देखें। #### सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध आपके MacBook Pro के इस्तेमाल से Apple और तृतीय-पक्ष सॉफ़्टवेयर लाइसेंस की शर्तों की स्वीकृति निर्मित होती है जिन्हें [apple.com/in/legal/sla](https://www.apple.com/in/legal/sla/) पर देखा जा सकता है। 110725 SH-HI