#### Apple की एक वर्ष की सीमित वारंटी का सारांश Apple द्वारा सामग्री और कारीगरी में गड़बड़ियों के लिए शामिल किए गए हार्डवेयर उत्पाद और ऐक्सेसरी के लिए मूल रीटेल ख़रीद की तिथि से एक वर्ष के लिए वारंटी दी जाती है। Apple सामान्य टूट-फूट के लिए अथवा दुर्घटना या दुरुपयोग के कारण होने वाली क्षति के लिए वारंटी नहीं देता है। सर्विस पाने के लिए Apple को कॉल करें या Apple Store या Apple अधिकृत सर्विस प्रोवाइडर के पास जाएँ — सर्विस के विकल्प उस देश के अनुसार उपलब्ध होते हैं जहाँ सर्विस माँगी गई है और ये बिक्री के मूल देश तक सीमित हो सकते हैं। स्थान के आधार पर कॉल शुल्क और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग शुल्क लागू हो सकते हैं। सर्विस प्राप्त करने के बारे में [www.apple.com/in/legal/warranty/](https://www.apple.com/in/legal/warranty/) और [support.apple.com/en-in](https://support.apple.com/en-in) पर उपलब्ध संपूर्ण शर्तों और विस्तृत जानकारी के अंतर्गत यदि आप इस वारंटी के तहत वैध दावा सबमिट करते हैं, तो Apple अपने विवेकानुसार आपके हार्डवेयर डिवाइस की मरम्मत करेगा, इसे बदलेगा या इसके लिए रिफ़ंड प्रदान करेगा। वारंटी लाभ उन अधिकारों के अतिरिक्त होते हैं जिन्हें स्थानीय उपभोक्ता क़ानूनों के अंतर्गत प्रदान किया जाता है। आपके लिए इस वारंटी के अंतर्गत दावा करने पर ख़रीदारी के विवरण का साक्ष्य प्रस्तुत करना आवश्यक हो सकता है। 011626-1 WAR-HI